- जोशी ने कहा- हिंदू समुदाय का मतलब भाजपा नहीं है
- हिंदू अपने साथी के खिलाफ लड़ता है क्योंकि वे धर्म भूल जाता है
- जहां भ्रम और आत्मकेंद्रित व्यवहार होता है, विरोध होता है
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता सुरेश ‘भैय्याजी'' जोशी ने रविवार को कहा कि भाजपा का विरोध करना हिंदुओं का विरोध करने के बराबर नहीं है. जोशी ने यह बात यहां पास स्थित दोना पाउला में ‘‘विश्वगुरु भारत'' पर भाषण के तहत प्रश्न उत्तर सत्र के दौरान कही. इस सवाल पर कि ‘क्यों हिंदू अपने ही समुदाय के दुश्मन बन रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘‘हमें भाजपा के विरोध को हिंदुओं का विरोध नहीं मानना चाहिए. यह एक राजनीतिक लड़ाई है जो चलती रहेगी. इसे हिंदुओं से नहीं जोड़ना चाहिए.''
जोशी ने कहा, ‘‘आपका सवाल कहता है कि हिंदू ही हिंदू समुदाय का दुश्मन बन रहे हैं, यानी भाजपा. हिंदू समुदाय का मतलब भाजपा नहीं है.'' उनकी यह टिप्पणी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आई है.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
जोशी ने कहा, ‘‘एक हिंदू अपने साथी (हिंदू) के खिलाफ लड़ता है क्योंकि वे धर्म भूल जाते हैं. यहां तक कि छत्रपति शिवाजी महाराज को भी अपने ही परिवार से विरोध का सामना करना पड़ा था. जहां भ्रम और आत्मकेंद्रित व्यवहार होता है, विरोध होता है.''
भैय्याजी जोशी ने गिरजाघरों पर लोगों की अज्ञानता और गरीबी का फायदा उठाकर ईसाई धर्म में धार्मांतरण कराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर कोई अपनी इच्छा से ईसाई धर्म अपनाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं लेकिन जबरन धर्मांतरण को आपराधिक कृत्य माना जाना चाहिए.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं