विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2018

2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी का प्लान '2 करोड़', 18 जनवरी से शुरू करने की तैयारी

इस पूरे प्लान में बीजेपी की सोशल मीडिया टीम की मदद ली जाएगी और इस कार्यक्रम को ऐप के जरिए चलाया जाएगा.

2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी का प्लान '2 करोड़', 18 जनवरी से शुरू करने की तैयारी
पीएम मोदी की रैली की एक तस्वीर ( फाइल फोटो )
  • युवा वोटरों को लुभाने की कोशिश
  • बीजेपी लॉन्च करेगी ऐप
  • बीजेपी ने बनाया है लोकसभा चुनाव के लिए प्लान
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2019  के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए उसने पूरा प्लान तैयार कर लिया है. इस प्लान में दो करोड़ वोटरों को शामिल किया गया है और उनको बीजेपी के पाले में करने की कोशिश की जाएगी. ये दो करोड़ वोटर वो लोग होंगे जो साल 2000 में पैदा हुए थे और 2019 में होने जा रहे चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे. इस पूरे प्लान में बीजेपी की सोशल मीडिया टीम की मदद ली जाएगी और इस कार्यक्रम को ऐप के जरिए चलाया जाएगा और अभियान का नाम 'मिलैनियम वोटर कंपेन' है. इस कार्यक्रम को 18 जनवरी को लॉन्च कर दिया जाएगा.
 

बीजेपी को 2019 के चुनाव में पूर्वोत्तर राज्यों से उम्मीद


बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़े शिवम छाबरा ने बताया कि इस ऐप के जरिए न सिर्फ नए वोटरों को जोड़ने का काम किया जाएगा बल्कि इसके माध्यम से वोटर आईडी कार्ड को भी आसानी से पाया जा सकेगा. इस अभियान पर पूरी पार्टी गंभीर है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा, 'हमें पता है कि 2019 का चुनाव पूरी तरह से अलग होगा क्योंकि नई पीढ़ी के युवा भी इसमें शामिल होंगे. हमें उनसे अलग तरीके से बात करनी होगी और हम इस पर काम कर रहे हैं. रविवार को बीजेपी युवा मोर्चा की बैठक में इस पर चर्चा भी की गई है. 

वीडियो : जब शुरू हुई थी मोदी लहर

गौरतलब है कि बीजेपी सदी के इन नए वोटरों को लेकर कितना गंभीर है इस बात का अंदाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 'मन की बात' कार्यक्रम से भी लगा सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा था, 'सदी के नए वोटरों का भारतीय लोकतंत्र स्वागत करता है'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loksabha Election 2019, Operation Millennial Voter, 2 Crore Millennial Voters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com