विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2017

मुंबई में छह मंजिला इमारत ढहने से एक की मौत, दो घायल 

मुंबई के साकी नाका इलाके में एक छह मंजिला इमारत को तोड़ा जा रहा था और उसी समय वह ढह गई. इससे तीन मजदूर दब गए. इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दो अस्पताल में भर्ती है. कुछ और लोगों के मलबे में ही दबे होने की आशंका है. 

Also Read in
मुंबई में छह मंजिला इमारत ढहने से एक की मौत, दो घायल 
प्रतीकात्मक फोटो.
  • इमारत को तोड़ा जा रहा था उसी समय हुआ हादसा
  • घायल दो मजदूर का अस्पताल में चल रहा है इलाज
  • एनडीआरएफ की टीम को भी बचाव अभियान में लगाया गया
मुंबई: मुंबई के साकी नाका इलाके में एक छह मंजिला इमारत को तोड़ा जा रहा था और उसी समय वह ढह गई. इससे तीन मजदूर दब गए. इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दो अस्पताल में भर्ती है. कुछ और लोगों के मलबे में ही दबे होने की आशंका है. 

यह भी पढ़ें : घाटकोपर इमारत हादसा : अब तक 17 की मौत, 28 जख्मी, हिरासत में हादसे का मुख्य आरोपी

VIDEO: मोबाइल फोन ने बचाई इमारत के मलबे में दबे शख्‍स की जान



घायलों का चल रहा है इलाज
बृहनमुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंध प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय साकीनाका में स्थित इमारत शाम करीब साढ़े 5 बजे ढह गई. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये तीनों लोग इमारत ध्वस्त करने की टीम का हिस्सा थे. आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रमुख महेश नारवेकर ने बताया कि स्थानीय एजेंसियों के अलावा एनडीआरएफ की एक टीम को भी बचाव अभियान में लगाया गया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Building Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com