विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2015

लुधियाना : चलती कार में गैंगरेप केस में एक आरोपी गिरफ़्तार

लुधियाना : चलती कार में गैंगरेप केस में एक आरोपी गिरफ़्तार
लुधियाना:

लुधियाना पुलिस ने चलती कार में गैंग रेप के मामले में तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस मामले का मुख्य आरोपी एक गांव के खेत में छिपा था। पुलिस को अब दो अन्य आरोपियों की तलाश है।

पुलिस ने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तीनों आरोपियों की पहचान की है। गौरतलब है कि जब दुनिया वीमेंस डे मना रही थी उसी दिन लुधियाना में चलती कार में गैंगरेप की वारदात अंजाम दी गई।

यह वारदात लुधियाना के पॉश राजगुरु नगर में शनिवार शाम हुई, जब ये लड़की अपने घर लौट रही थी। तभी एक कार उसके क़रीब आई और जबर्दस्ती उसे गाड़ी में घसीट लिया। पीड़ित लड़की ने पुलिस को जानकारी दी है कि कार में तीन लोग थे, जिनमें से दो ने उसके साथ बलात्कार किया। बाद में वह लड़की को उसी जगह छोड़कर चले गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लुधियाना, गैंगरेप, महिला से गैंगरेप, चलती कार में गैंगरेप, Ludhiana, Gangrape, Gang-Raped In Moving Car