कॉकरोज जनता पार्टी के प्रमुख नेता सौरव दास और आशुतोष रांका मंगलवार की सुबह-सुबह जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए. वह अपने कुछ साथियों के साथ यहां पहुंचे थे. इस घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सौरव दाव, आशुतोष रांका और उनके साथी गेट फांदकर जंतर-मंतर की ओर जाते दिख रहे हैं. इसके बाद ये लोग हाथ में तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए नजर आए. सौरव दाव, आशुतोष रांका और उनके साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.