- चेन्नई में पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी की बेटी कयालविझी ने SBI बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारा.
- विवाद कयालविझी और बैंक मैनेजर के बीच खराब लिफ्ट की मरम्मत को लेकर हुआ था.
- घटना बैंक की अडयार शाखा में हुई, जहां कयालविझी की कमर्शियल बिल्डिंग स्थित है.
तमिलनाडु के पूर्व एमके स्टालिन की भतीजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारती नजर आ रही है. वायरल वीडियो में दिख रही महिला पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी की बेटी कयालविझी है. मंत्री की बेटी की यह करतूत बैंक में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से सामने आया है. जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी की बेटी कयालविझी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारते नजर आई.
बातचीत करते-करते उठी और धड़ से मारा थप्पड़
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी की बेटी कयालविझी किसी और शख्स के साथ बैठकर बैंक मैनेजर से बात करती है. बातचीत करते-करते अचानक को कुर्सी से उठी और मैनेजर को थप्पड़ मार दिया. इस दौरान कयालविझी के साथ रहे शख्स उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए.
On Camera, Ex-Union Minister's Daughter Slaps SBI Branch Manager In Chennai
— NDTV (@ndtv) July 25, 2026
Read more: https://t.co/Olg38adgA8 pic.twitter.com/rF9Rp9Ispj
सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद चेन्नई पुलिस ने कयालविझी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मामले की जांच जारी है. बताया गया कि चेन्नई के अडयार में कयालविझी की एक कमर्शियल बिल्डिंग है. जहां SBI बैंक का ब्रांच है. इसी ब्रांच के मैनेजर के साथ कयालविझी का बहस हुआ. जिसके बाद उन्होंने बैंक मैनेजर को थप्पड़ मार दी.
विवाद तब शुरू हुआ जब SBI की अडयार ब्रांच के मैनेजर ने कयालविझी से उस कमर्शियल बिल्डिंग में खराब लिफ्ट ठीक कराने को कहा. बताया गया कि इससे वह नाराज़ हो गईं और उन्होंने बैंक मैनेजर के साथ मारपीट की. उनकी रिपोर्ट के आधार पर, बैंक के चीफ मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. CCTV फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करते हुए कानून की चार धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री, चाचा और दादा रह चुके तमिलनाडु के सीएम
मालूम हो कि एमके अलागिरी तमिलनाडु के एक पूर्व भारतीय राजनीतिज्ञ और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के पूर्व वरिष्ठ नेता हैं. वह तमिलनाडु के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के बड़े बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बड़े भाई है. वो यूपीए-2 की सरकार में केद्रीय मंत्री भी थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं