Breaking News, Live Updates: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए.इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है. भारतीय ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर "देश गरिमा" ने 31 भारतीय नाविकों के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर लिया है और इसके 22 अप्रैल, 2026 को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है.स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. इस अनिश्चितता के बीच भारतीय ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर "देश गरिमा" के वहां से निकलने में कामयाबी भारत की राजनयिक और कूटनीतिक प्रयासों की वजह से हुआ है.उत्तर भारत में जहां प्रचंड गर्मी पड़ रही हो तो नॉर्थ ईस्ट के राज्य इससे अछूते हैं. असम में भारी बारिश ने कहर ढाया हुआ है. गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद करने पड़े. पश्चिम बंगाल के 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प की खबर है जिसमें दो लोग घायल हैं. देश-दुनिया की ताजा तरीन खबरों के लिए पढ़ते रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ
Live Updates: CBI का बड़ा एक्शन:साइबर फ्रॉड नेटवर्क का अहम मास्टरमाइंड गिरफ्तार,10,000 फर्जी सिम कार्ड का खुलासा
देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Central Bureau of Investigation (CBI) ने “ऑपरेशन चक्र-V” के तहत एक अहम साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है.आरोपी को 19 अप्रैल 2026 की सुबह असम के Guwahati से दबोचा गया.गिरफ्तार आरोपी की पहचान उबैद उल्लाह के रूप में हुई है,जो लंबे समय से फरार चल रहा था.जांच में सामने आया है कि वह फर्जी तरीके से लिए गए सिम कार्ड्स को इकट्ठा कर साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का काम करता था.
Crude Oil Update: मध्यपूर्व एशिया युद्ध का असर:पहले 50 दिन में Gulf से 60 करोड़ बैरल तेल की सप्लाई ब्लॉक हुई:UAE
मध्यपूर्व एशिया में पिछले 52 दिनों से जारी युद्ध और गतिरोध का असर अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजार पर गहराता जा रहा है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के इंडस्ट्री और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी मंत्री Dr. Sultan Al Jaber के मुताबिक, युद्ध के पहले 50 दिनों में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के ज़रिये कार्गो जहाजों की आवाजाही बाधित होने की वजह से 60 करोड़ बैरल कच्चे तेल की सप्लाई ब्लॉक हुई.
Ramnagar Bus Accident Live Updates:रामनगर-उधमपुर बस हादसा: 15 की मौत, कई घायल, राहत-बचाव जारी
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. रामनगर क्षेत्र के कघोट नाले के पास करीब सुबह 10 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी,जिसमें कई यात्री सवार थे. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए.इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है,जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
Live Updates: वडोदरा के छात्रों की बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि, समुद्री पानी से खोजे चमकने वाले बैक्टीरिया
वडोदरा के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से संबद्ध एमके अमीन कॉलेज के छात्रों ने विज्ञान के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. बीएससी माइक्रोबायोलॉजी के छात्र अर्णव ढमढेरे और हरिओम पाठक ने समुद्री पानी से बायोल्यूमिनेसेंट बैक्टीरिया की सफल खोज कर नई दिशा में कदम बढ़ाया है.ये विशेष प्रकार के बैक्टीरिया अंधेरे में प्राकृतिक रूप से प्रकाश उत्पन्न करने की क्षमता रखते हैं,जो वैज्ञानिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं.
Live Updates: ग्रेटर नोएडा मे स्कूल वैन का हुआ एक्सीडेंट,बच्चे घायल
ग्रेटर नोएडा मे स्कूल वैन का एक्सीडेंट हो गया जिसमें कई बच्चों के घायल होने की खबर है. स्कूल जाते समय हादसा होने की बात पता चली है.अनबैलेंस होकर स्कूल वैन पेड़ से टकराई और बाद में हादसे का शिकार हो गई.एक बच्चे को गंभीर चोट आई है.अन्य बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं.घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. मामला बीटा 2 थाना क्षेत्र का है.
Live Updates:NGO की आड़ में युवतियों से दुर्व्यवहार और धर्मांतरण का प्रयास,संचालक गिरफ्तार
नागपुर में एक स्वयंसेवी संस्था NGO की आड़ में युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है. मानकापुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संस्था के संचालक रियाज काजी को गिरफ्तार कर लिया है.यह पूरा खेल युनिव्हर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी के नाम पर चल रहा था. आरोप है कि सामाजिक गतिविधियों की आड़ में यहां गलत काम किए जा रहे थे.
LIVE: आसनसोल में दर्दनाक हादसा: सेंट्रल फोर्स की बस ने मचाई तबाही, 15 घायल, 3 की हालत गंभीर
आसनसोल शहर के उत्तर थाना क्षेत्र स्थित ओके रोड पर देर रात एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया,जहां सेंट्रल फोर्स की एक बस के धक्के से कई लोग घायल हो गए.स्थानीय लोगों के अनुसार,इस घटना में करीब 15 लोग घायल हुए हैं,जिनमें से 3 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है