विज्ञापन
This Article is From May 21, 2021

'50 फीसदी लोग नहीं पहन रहे मास्क', स्वास्थ्य मंत्रालय की स्टडी में खुलासा

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि बृहस्पतिवार को टीकाकरण अभियान के 125वें दिन टीके की 14,56,088 खुराक दी गईं.

'50 फीसदी लोग नहीं पहन रहे मास्क', स्वास्थ्य मंत्रालय की स्टडी में खुलासा
देशभर में 50 प्रतिशत लोग अब भी मास्क नहीं पहनते और 64 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो मास्क पहनकर सिर्फ अपना मुंह ढकते हैं.
नई दिल्ली:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अध्ययन के हवाले से कहा है कि देशभर में 50 प्रतिशत लोग अब भी मास्क नहीं पहनते और 64 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो मास्क पहनकर सिर्फ अपना मुंह ढकते हैं, नाक को नहीं. सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि 10 सप्ताह तक कोरोना वायरस संक्रमण दर में लगातार वृद्धि के बाद, पिछले दो सप्ताह से महामारी के मामलों में कमी की खबरें आ रही हैं.

मंत्रालय ने कहा कि 29 अप्रैल से पांच मई तक ऐसे जिलों की संख्या 210 थी जहां संक्रमण के मामलों में कमी आ रही थी, लेकिन 13 से 19 मई के बीच ऐसे जिलों की संख्या बढ़कर 303 हो गई है. सरकार ने कहा कि सात राज्यों में संक्रमण के मामलों की दर 25 प्रतिशत से अधिक है, जबकि 22 राज्यों में यह 15 प्रतिशत से अधिक है.

सरकार ने कहा कि भारत में फरवरी के मध्य से कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या में साप्ताहिक रूप से लगातार वृद्धि हो रही है और 12 सप्ताह में इसमें औसतन 2.3 गुना की वृद्धि हुई है. इसने कहा कि जून के अंत तक कोविड-19 संबंधी जांच की दैनिक संख्या बढ़कर औसतन 45 लाख तक हो जाएगी

कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 2,59,551 नए मामले आए सामने, 4,209 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि बृहस्पतिवार को टीकाकरण अभियान के 125वें दिन टीके की 14,56,088 खुराक दी गईं. मंत्रालय ने बताया कि 18-44 साल आयवुर्ग के 7,36,514 लोगों को बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी गयी और इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र वर्ग में 85,84,054 लाभार्थियों को टीके लगाये जा चुके हैं. मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार की रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19,18,10,604 खुराक लगायी गयी हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mask Wearing, 50 Percent Not Wearing Mask, Health Ministry Study Report, COVID -19, Mask Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com