विज्ञापन

ओडिशा के पुरी में दर्दनाक हादसा, खुले बोरवेल में गिरकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Odisha News: आसपास के लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. चिंता इस बात की भी है कि क्या इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त सावधानी बरती गई थी, खासकर अस्पताल परिसर जैसे सार्वजनिक स्थान पर. 

ओडिशा के पुरी में दर्दनाक हादसा, खुले बोरवेल में गिरकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत
बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची.
  • पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल के पास बने नए भवन के पास एक डेढ़ साल की बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई
  • बच्ची सैयारा नायक अपने मामा के घर गई हुई थी और वहीं बोरवेल के पास खेल रही थी
  • परिवार ने तुरंत बच्ची को बचाया और अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
पुरी:

ओडिशा के पुरी से एक दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार को एक डेढ़ साल की बच्ची की खुले बोरवेल में गिरने से मौत हो गई. बच्ची खेलते-खलते अस्पताल के पास खुले बोरवेल में गिर गई थी. यह घटना पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (डीडीएच) के पास हुई. मृतक बच्ची की पहचान पुरी के नरेंद्र कोना मंगला साही के रहने वेल अजय नायक की बेटी सैयारा नायक के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें- औरंगाबाद: एक साथ जहर खाने वाली 4 सहेलियों का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, चौंका देगी घटना

खुले बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची

नन्ही सैयारा अपने मामा के घर गई हुई थी, तभी पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल परिसर में बन रही नई इमारत के पास खोदे गए खुले बोरवेल में फिसलकर गिर गई. उसके मामा का घर बोरवेल के पास ही था. बच्ची के मामा और परिवार के अन्य सदस्यों को जैसे ही पता चला कि बच्ची बोरवेल में गिर गई है,  उन्होंने तुरंत उसे बचाया और सरकारी अस्पताल लकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सुरक्षा उपायों को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल

आसपास के लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. चिंता इस बात की भी है कि क्या इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त सावधानी बरती गई थी, खासकर अस्पताल परिसर जैसे सार्वजनिक स्थान पर. पुलिस ने बच्ची की मौत की पुष्टि कर मामले की जांच शुरू कर दी है. उम्मीद जताई जा रही है कि अधिकारियों द्वारा खुले बोरवेल के लिए ज़िम्मेदारी की जांच करने के साथ ही निर्माण स्थलों पर सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha News, Puri News, Child Fall In To Borewell, Child Falls Into Borewell, Child Fall Into Borewell In Puri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com