Odisha Cement Factory Collapse : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की सीमेंट फैक्ट्री (Cement Factory) में बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर लोहे का ढांचा गिर गया है. जिसके नीचे 8 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं. अब तक 63 लोगों को बचाया जा चुका है. सीमेंट की फैक्ट्री में जिस वक्त ये लोहे का ढांचा गिरा, उस वक्त वहां कई लोग काम कर रहे थे. फिलहाल रेस्क्यू चल रहा है, ताकि दबे हुए लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा सकें.
लोहे के ढ़ांचे के नीचे कैसे दबे मजदूर
क्रेन और एंबुलेंस फैक्ट्री में पहुंच चुकी है, ताकि फंसे हुए लोगों को बचाया जा सकें. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटाने में मदद कर रही है. राजगांगपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक एम. प्रधान ने बताया, ‘‘लोहे का बड़ा ढांचा ‘कोल हॉपर' अचानक नीचे गिर गया. हम अभी घटनास्थल पर हैं। क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है. अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन, हमें संदेह है कि कुछ मजदूर मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं.”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
असम कोयला खदान हादसे में मजदूरों की मौत
इससे पहले असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में भी हादसा हुआ था. कल तक के अपडेट के मुताबिक इस हादसे में चार खनिकों की मौत हो गई थी और पांच अन्य अब भी खदान में फंसे हुए हैं. सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले खनिकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. इस बीच, अधिकारियों का कहना है कि भूमिगत खदान में पानी का संभवत: ताजा रिसाव होने की वजह से जल निकासी की प्रक्रिया धीमी हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं