विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2011

उड़ीसा में बाढ़ से हालात खराब हुए

महानदी, ब्राह्मणी और स्वणर्रेखा नदी में आई बाढ़ से 19 जिलों के करीब 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
भुवनेश्वर: उड़ीसा में बाढ़ से हालात खराब बने हुए हैं। महानदी, ब्राह्मणी और स्वणर्रेखा नदी में आई बाढ़ से 19 जिलों के करीब 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रविवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया और बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच खाने के पैकेट भी गिराए। नए आकड़ों के मुताबिक राज्य के 2800 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं जिनमें 877 पूरी तरह से डूब गए हैं। अब तक 16 लोगों के मारे जाने की भी खबर है। हाई टाइड आने के कारण अगले 48 घंटों में बाढ़ की हालत में सुधार की उम्मीद नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओडिशा, बाढ़, Odisha, Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com