विज्ञापन

नशे में रहता है इसलिए बच्चे को 1 लाख में बेच दिया, ओडिशा में पिता का अमानवीय चेहरा,पुलिस ने बचाया

बारीसाही इलाके के रहने वाले राकेश कुमार बेहरा ने अपने ढाई साल के बेटे को दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेच दिया था. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पिता और खरीदने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

नशे में रहता है इसलिए बच्चे को 1 लाख में बेच दिया, ओडिशा में पिता का अमानवीय चेहरा,पुलिस ने बचाया
  • ओडिशा के बालासोर में राकेश कुमार बेहरा ने अपने ढाई साल के बेटे को एक लाख रुपये में बेच दिया था
  • बच्चे को पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को बिचौलिए के माध्यम से बेचने का मामला नीलगिरी पुलिस ने उजागर किया
  • वायरल वीडियो में पिता को संभावित खरीदार के साथ सौदेबाजी करते देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बालासोर:


पिता के लिए संतान ही उसका सबकुछ होती है पर ओडिशा के बालासोर में मामला जरा उलट है. यहां पिता के सौतेले व्यवहार ने सबको हैरान कर दिया, पैसे की लालच में पिता ने अपने ढाई साल के बच्चे को 1 लाख में बेच दिया था, वो तो भला हो पुलिस का जिसने समय रहते मासूम का रेस्क्यू कर उसे बचा लिया. मामला बालासोर के नीलगिरी पुलिस स्टेशन के बारीसाही इलाके का है. 

1 लाख में बच्चे को बेच दिया 

बारीसाही इलाके के रहने वाले राकेश कुमार बेहरा ने अपने ढाई साल के बेटे को दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेच दिया था. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पिता और खरीदने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. नीलगिरी अधिसूचित क्षेत्र परिषद के अंतर्गत बारिसाही गांव की यह घटना तब सामने आई, जब एक वायरल वीडियो में पिता को संभावित खरीदार के साथ सौदेबाजी करते हुए दिखाया गया. इसके बाद एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने नीलगिरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने चंगुल से छुड़ाया

इसके बाद बच्चे को पश्चिम बंगाल से एक वाहन में वापस लाया गया और नीलगिरी में छोड़ दिया गया.शिकायत के अनुसार, राकेश बेहरा ने कथित तौर पर एक बिचौलिए के माध्यम से बच्चे को पश्चिम बंगाल के एक डॉक्टर को बेच दिया था. बताया जाता है कि सौदा 1 लाख रुपये में तय हुआ था, लेकिन पिता को अग्रिम भुगतान के रूप में 50,000 रुपये मिले थे.

नीलगिरी SDPO प्रमोद नायक ने जवाब देते हुए कहा कि बच्चे की मां कहीं और रहती है.पिता नशा में रहते हैं इसलिए उसने बच्चे को पालने के लिए किसी और को दे दिया.अब बच्चे को CWC को सौंप दिया जाएगा.उन्होंने कहा कि बच्चे को बेचने के बारे में सबूत मिलने के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com