विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2020

Delhi Metro में मास्क नहीं पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना पड़ा महंगा

आज शाम 7:30 बजे तक दिल्ली मेट्रो में कुल राइडरशिप 1,28,886 थी. आज दिल्ली मेट्रो की 9 लाइन चल रही थी.

Delhi Metro में मास्क नहीं पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना पड़ा महंगा
नियमों का सख्ती से पालन करने को लेकर डीएमआरसी द्वारा स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है.
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को बीच 7 सितंबर से शुरू गई दिल्ली मेट्रो (DMRC) की सेवा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने का सख्ती से पालन करने को लेकर डीएमआरसी द्वारा स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है. इस ड्राइव के तहत आज 92 लोगों के 200 रु. की राशि के चालान काटे गए. इस दौरान 150 से ज्यादा लोगों की काउंसलिंग भी की गई.  डीएमआरसी के मुताबिक डीएमआरसी एक्ट की धारा 59 के तहत मास्क ना लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर उन लोगों पर कार्रवाही की गई है. 

आपको बता दें कि स्पेशल ड्राइव के तहत सभी लाइनों पर फ्लाइंग स्क्वैड तैनात किया गया है ताकि किसी भी वक्त ट्रेन के अंदर नियमों के उल्लंघन किए जाने जांच की जा सके और लोगों को काउंसलिंग की जाती है कि ताकि वो अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नियमों की अनदेखी या उनका उल्लंघन ना करें. 

यह भी पढ़ें-- दिल्ली : क्लस्टर बसों में ई-टिकटिंग ऐप के दूसरे चरण का ट्रायल, परिवहन मंत्री ने किया निरीक्षण

आज शाम 7:30 बजे तक दिल्ली मेट्रो में कुल राइडरशिप 1,28,886 थी. आज दिल्ली मेट्रो की 9 लाइन चल रही थी. अब शनिवार 12 सितंबर से दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन सुबह 6:00 बजे से लेकर रात के 11:00 बजे तक चलेंगी. 

पिछले 24 घण्टे में कोरोना के 4266 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में कोरोना के 4266 नए मामले सामने आए हैं. जिससे राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2,09,748 हो गई है. पिछले 24 घण्टे में 21 मरीजों की मौत हुई और कुल मौत का आंकड़ा 4687 हो गया है. पिछले 24 घण्टे में 2754 लोग ठीक हुए और अब तक कुल 1,78,154 लोग महामारी को मात दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने रेलवे को लिखी चिट्ठी, कहा- बिना पुनर्वास के नहीं हटाई जा सकती 48 हजार झुग्गियां

साथ ही बीते 24 घण्टे में रिकॉर्ड  तौर पर 60,580 टेस्ट किए गए हैं. जिसमें RT-PCR टेस्ट की संख्या 8305 तो वहीं एंटीजन टेस्ट की संख्या 52,275 है. राजधानी में संक्रमण दर 10.37 फीसदी है और रिकवरी रेट 84.93 फीसदी है. कोरोना के सक्रिय मरीज़ों की दर 12.82 फीसदी है. कोरोना डेथ रेट 2.23 फीसदी है. 

आज से दिल्ली मेट्रो की दो नई लाइन चालू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, DMRC, Social Distancing, Wearing Mask
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com