भारत के कई हिस्सों में भीषण लू चलने की आशंका, मानसून भी छह दिनों की देरी से आएगा

भारत के कई हिस्सों में भीषण लू चलने की आशंका, मानसून भी छह दिनों की देरी से आएगा

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...

नई दिल्‍ली:

भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं, क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज कहा कि देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

राजस्थान, मध्यप्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर गर्म हवाओं के चलने की प्रबल आशंका है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति रह सकती है।

मौसम विभाग ने कल के लिए राजस्थान, विदर्भ, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र को लेकर चेतावनी जारी की है।

इन दिनों देश के कई हिस्से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं और मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून छह दिनों के विलंब से आएगा।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com