विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2024

नोएडा के निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, एक इलेक्ट्रीशियन की मौत

नोएडा के निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लगने की खबर आ रही है.  अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो चुकी है.

नोएडा के निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, एक इलेक्ट्रीशियन की मौत
नोएडा:

नोएडा के निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लगने की खबर आ रही है.  अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो चुकी है. आग सेक्टर-74 स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हाल में आग लगी है. आग की चपेट में आने से जिस इलेक्ट्रीशियन की हुई मौत हुई, उसका नाम परविंदर है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों आग को बुझाने में जुटी है.

बैंक्वेट हॉल काफी बड़ा बताया जा रहा है, इसलिए आग बुझाने में काफी समय लगा रहा है. मौके पर डीसीपी नोएडा, सीएफओ गौतमबुद्धनगर व अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं. आग बुझाने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी चल रहा है. हालांकि अभी तक आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है. अभी इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Banquet Hall Fire, Noida Under Construction Banquet Hall Fire, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com