नोएडा पुलिस ने 61 साल की महिला वकील के कथित मर्डर के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है. शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के नोएडा स्थित बंगले में की. आरोपी का नाम नितिन नाथ सिन्हा है. जानकारी के मुताबिक वकील पत्नी की हत्या करने के बाद नितिन नाथ 36 घंटे से ज्यादा समय तक बंगले के स्टोर रूम में छिपा रहा. पुलिस ने फोन ट्रैक कर उसको पकड़ लिया. आरोपी की पत्नी रेनू सिन्हा सुप्रीम कोर्ट में वकील थीं. उनका शव शनिवार को नोएडा सेक्टर 30 स्थित उनके बंगले के बाथरूम में मिला था. वहां वह अपने पति के साथ रहती थीं जबकि उनका बेटा विदेश में रहता है.
ये भी पढ़ें- सामने दफन हो गई मंगेतर, वो बेबस खड़ा देखता रहा...मोरक्को भूकंप ने उजाड़ दी उमर की जिंदगी
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पत्नी की हत्या कर स्टोर में छिपा पति
रेनू सिन्हा का भाई दो दिनों से लगातार उनको कॉल कर रहे थे लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिल रहा था. बहन के फोन का कोई जवाब नहीं मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस जब रेनू ने बंगले पर पहुंची तो वहां वह मृत हालत में मिली और उनका पति नितिन घर से गायब था. नितिन को ढूंढने के लिए पुलिस ने उसके फोन को ट्रैक किया तो उसकी आखिरी लोकेशन बंगले में पाई गई. जिसके बाद पुलिस ने घर के भीतर ही उसे ढूंढना शुरू किया. सर्चिंग के दौरान आरोपी बंगले के ही स्टोर रूम में छिपा मिला और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया.
बंगले की वजह से पत्नी-पत्नी में चल रहा था विवाद
रेनू सिन्हा के भाई का आरोप है कि उनकी बहन की हत्या जीजा ने ही की है. वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का कारण कपल के बीच बंगला बेचने को लेकर चल रहा मतभेद था. रेनू के पति बंगला बेचना चाहते थे. उन्होंने खरीदार से इसके लिए टोकन मनी भी ले ली थी. लेकिन पत्नी रेनू इसे बेचने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं. इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था. विवाद में नितिन ने अपनी वकील पत्नी को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया.
ये भी पढ़ें- शेख हसीना से बात करने के लिए जमीन पर बैठ गए ऋषि सुनक, लोगों को भा रहा देसी और सहज अंदाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं