- यूपी के सीएम के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन अगले महीने प्रधानमंत्री मोदी करने वाले हैं
- नोएडा एयरपोर्ट का पहला चरण 334 हेक्टेयर में पूरा हो चुका है और पूरी क्षमता के साथ इसमें पांच रनवे होंगे
- एयरपोर्ट के सुरक्षा मानदंडों की जांच पूरी हो चुकी है और एयरोड्रोम लाइसेंस जल्द मिलने की संभावना है
Noida Airport Opening Date: नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख नजदीक आ गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर बड़ी घोषणा की है. सीएम योगी ने सिंगापुर दौरे में कहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन अगले महीने हो सकता है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं. नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन डीजीसीए से एयरो ड्रोम लाइसेंस न मिलने के कारण अटका हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 से 22 मार्च के बीच किसी दिन पीएम मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं. यूपी सरकार ने जेवर में विशाल रैली की तैयारी शुरू कर दी है. नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन के साथ ही पीएम मोदी पॉड टैक्सी और लॉजिस्टिक हब की भी आधारशिला रखेंगे.
एयरो ड्रम लाइसेंस जल्द
नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (AAIB) एयरपोर्ट के सुरक्षा मानदडों की जांच पूरी कर चुका है. एएआईबी नागर विमानन महानिदेशालय को जल्द रिपोर्ट सौंप सकता है. इसके आधार पर एयरो ड्रम लाइसेंस जारी होगा. जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का पहला चरण 334 हेक्टेयर में पूरा हो चुका है. नोएडा हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा.
नोएडा एयपोर्ट पर कितने रनवे
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरा हो जाने पर यहां 5 रनवे होंगे. एयरपोर्ट एक्टेंशन के तीसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है. तीसरे चरण में 2052 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है. यूपी बजट 2026 सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए बजट में 750 करोड़ रुपये दिए हैं. बाकी नोएडा अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी अपनी हिस्सेदारी वहन करेंगे.

Noida Airport Opening Date
नोएडा एयरपोर्ट सालाना यात्री क्षमता
नोएडा एयरपोर्ट से प्रारंभिक चरण में घरेलू रूट पर उड़ानें शुरू होंगी. हवाई अड्डे से प्रारंभ में प्रति वर्ष 50 लाख यात्री यात्रा करेंगे. जबकि पहला चरण पूरे होने के साथ हर साल 1 करोड़ 20 लाख यात्रियों की यहां से आवाजाही होगी. नोएडा एयरपोर्ट देश-विदेश में माल ढुलाई यानी कार्गो के लिए जाना जाएगा. बोड़ाकी में इसके लिए इसके मल्टी लॉजिस्टिक्स हब भी बन रहा है.
सीएम योगी के सिंगापुर दौरे में एमओयू
सीएम योगी के सिंगापुर दौरे में जेवर एयरपोर्ट से संबंधित समझौते हुए. नोएडा एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट में AISATS कंपनी 4458 करोड़ रुपये निवेश करेगी. इसके तहत नोएडा एयरपोर्ट पर एडवांस कार्गो कैंपस बनेगा. एयर कैटरिंग किचन के माध्यम से उत्तर भारत के सभी हवाई अड्डों और विमानों के लिए भोजन की आपूर्ति की जाएगी.
नोएडा एयरपोर्ट बनेगा कार्गो हब
एआई सैट्स का कार्गो कैंपस यूपी के साथ पूरे नॉर्थ इंडिया के लिए हवाई माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख सेंटर ताज सैट्स (Taj SATS)
बनेगा. इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, कृषि उत्पादों के लिए बड़ा कार्गो यहां होगा. जेवर एयरपोर्ट मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी हब बनेगा.
इंटरनेशनल फिल्म सिटी का काम
नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक सेक्टर-21 में ग्रेटर नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी बन रही है. इसका निर्माण फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी ग्रुप कर रहे हैं. फरवरी 2026 तक फिल्म सिटी के पहले चरण में 230 एकड़ में शुरुआती निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. यहां हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टाइल के वर्ल्ड क्लास स्टूडियो, आउटडोर लोकेशन, एम्यूजमेंट पार्क और फिल्म बनाने की VFX और AI लैब भी होगी.
नोएडा पॉड टैक्सी चलेगी
फिल्म सिटी से नोएडा एयरपोर्ट तक पॉड टैक्सी (Pod Taxi) चलेंगी. यानी एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक बिना किसी ड्राइवर वाली छोटी टैक्सी चलेंगी. नोएडा एयरपोर्ट और फिल्म सिटी से यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास (सेक्टर 18, 20, 21 और 22) जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं