विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026 Date: 19 या 20 अप्रैल, आखिर कब है अक्षय तृतीया? जानें सोने की खरीददारी का शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai: अक्षय तृतीया का पर्व आखिर किस देवी या देवता की पूजा के लिए समर्पित है? अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना क्यों शुभ माना गया है? इस साल अक्षय तृतीया कब पड़ेगी और क्या है सोने की खरीददारी का शुभ मुहूर्त, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Akshaya Tritiya 2026 Date: 19 या 20 अप्रैल, आखिर कब है अक्षय तृतीया? जानें सोने की खरीददारी का शुभ मुहूर्त
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
NDTV

Akshaya Tritiya 2023: हिंदू धर्म में बैसाख मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को अखा तीज और अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस पावन तिथि पर की जाने वाली किसी भी पूजा, जप-तप-व्रत या फिर शुभ कार्य के फल का कभी क्षय नहीं होता है, बल्कि वह दिनों-दिन बढ़ता जाता है. अक्षय तृतीया के दिन न सिर्फ श्रीहरि और माता लक्ष्मी की पूजा का बल्कि सोने की खरीददारी का भी बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. आइए जानते हैं कि इस साल यह पावन पर्व कब पड़ेगा और इस दिन किस मुहूर्त में पूजा या सोने की खरीददारी करना शुभ साबित होगा. 

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ क्यों माना जाता है?

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार सोना भगवान सूर्य नारायण की सकारात्मक ऊर्जा और देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा है और यह जीवन में सुख-सौभाग्य का कारक बनता है. मान्यता यह भी है कि इस दिन बाजार से सोना खरीद कर लाने से पूरे साल धन की देवी की कृपा बरसती है. सनातन परंपरा में अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जो कि इतना शुभ होता है कि उसमें किसी भी नये कार्य की शुरुआत या फिर किसी योजना आदि में धन का निवेश करना अत्यंत ही लाभप्रद साबित होता है. 

अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त 19 अप्रैल 2026, रविवार को प्रात:काल 10:49 से लेकर दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा. 

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का पहला शुभ मुहूर्त

Latest and Breaking News on NDTV

स्वर्ण की खरीददारी का पहला शुभ समय : 19 अप्रैल 2026 की सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल 2026 की सुबह 05:51 बजे तक

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का दूसरा शुभ मुहूर्त

यदि आप 20 अप्रैल 2026 की सुबह सोना खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए इस दिन प्रात:काल 05:51 बजे से लेकर 07:27 बजे के बीच का समय सबसे ज्यादा शुभ रहेगा. 

अक्षय तृतीया के साथ शुभ चौघड़िया मुहूर्त

Latest and Breaking News on NDTV

सुबह सोने की खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) : सुबह 10:49 से लेकर दोपहर 12:20 बजे तक
दोपहर सोने की खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त (शुभ) : 19 अप्रैल को दोपहर 01:58 से 03:35 बजे तक 
शाम को सोने की खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) : 19 अप्रैल को  शाम 06:49 से रात्रि 10:57 बजे तक
रात को सोने की खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त (लाभ) : 20 अप्रैल को पूर्वाह्न 01:43 से 03:05 बजे तक 
उषाकाल में सोने की खरीददारी का शुभ मुहूर्त (शुभ) : 20 अप्रैल को सुबह 04:28 से 05:51 बजे तक 
प्रात:काल में सोने की खरीददारी का शुभ मुहूर्त (अमृत) : 20 अप्रैल को सुबह 05:51 से 07:27 बजे तक 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai, Akshaya Tritiya 2026 Date, Akshaya Tritiya 2026 Sana Kharidane Ka Shubh Muhurat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com