विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

डेरा सच्चा सौदा में उत्तराधिकारी की घोषणा की कोई कार्यक्रम नहीं : विपासना इंसा

23 सितंबर को डेरा सच्चा सौदा के सत्संग में समुदाय के उत्तराधिकारी की घोषणा होने की अफवाह

डेरा सच्चा सौदा में उत्तराधिकारी की घोषणा की कोई कार्यक्रम नहीं : विपासना इंसा
सिरसा में स्थित डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय.
  • डेरा सच्चा सौदा अध्यक्ष विपासना इंसा ने की स्थिति साफ
  • कहा- शरारती तत्व विभिन्न तरह की अफवाहें फैला रहे
  • डेरा सच्चा सौदा में 23 सितंबर को सत्संग होगा
चंडीगढ़: सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा ने बुधवार को कहा कि 23 सितंबर को समुदाय के उत्तराधिकारी का नाम तय करने के लिए कोई सत्संग या विशेष बैठक नहीं बुलाई गई है. डेरा ने दावा किया कि कुछ शरारती तत्व इस बारे में अफवाह फैला रहे हैं.

इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम की दोषसिद्धि के बाद अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकता है. डेरा सच्चा सौदा अध्यक्ष विपासना इंसा ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के उत्तराधिकारी के नाम पर किसी भी फैसले की घोषणा होने नहीं जा रही है.

VIDEO : हनीप्रीत की तलाश

विपासना इंसा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, 'हमें पता चला है कि कुछ शरारती तत्व विभिन्न तरह की अफवाहें फैला रहे हैं. यथा सिरसा में डेरा सच्चा सौदा में 23 सितंबर को सत्संग होने जा रहा है. लेकिन इस तरह के किसी भी कार्यक्रम की योजना नहीं है.'
(इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dera Sachcha Sauda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com