पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोई यह सोचता है कि धमकियां देकर किसी की आवाज दबाई जा सकती है तो वह व्यक्ति ‘‘गलतफहमी'' में है. सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने से जुड़े सवाल पर राकांपा प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है.
पवार ने कहा, ‘‘देश के प्रत्येक नागरिक को किसी भी विषय पर अपनी राय व्यक्त करने की स्वतंत्रता है. हालांकि, अगर कोई यह सोचता है कि धमकियां देकर किसी की आवाज दबाई जा सकती है तो यह उसकी गलतफहमी है.'' राकांपा के अनुसार, 82 वर्षीय पवार को सोशल मीडिया पर एक संदेश मिला, जिसमें लिखा था, ‘‘जल्द ही उनका (नरेंद्र) दाभोलकर जैसा हश्र होगा.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उल्लेखनीय है कि अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त, 2013 को पुणे में उस समय मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह सुबह की सैर के लिए निकले थे. पवार ने कहा, ‘‘मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है इसलिए मैं इसके बारे में चिंतित नहीं हूं.'' उन्होंने कहा कि जिनके पास राज्य की बागडोर है, वे जिम्मेदारी से नहीं बच सकते.
यह भी पढ़ें -
Odisha train accident: पांच दिन बाद भी बाहानागा में हादसे की जगह को देखने आ रहे लोग
अधर में 700 भारतीय छात्रों का भविष्य! वीजा दस्तावेज निकले फर्जी, अब कनाडा से डिपोर्टेशन की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं