यह ख़बर 23 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अनुभवी और तपे हुए नेता हैं राजनाथ सिंह : नीतीश कुमार

खास बातें

  • राजनाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
पटना:

राजनाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

नीतीश ने बुधवार को कहा कि सिंह अनुभवी और तपे हुए नेता हैं। वह पहले भी पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनका एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी ताजपोशी पर वह उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी राजनाथ पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। नीतीश के अलावा राज्य के भाजपा नेताओं ने भी राजनाथ के अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी है।