विज्ञापन

नीतीश कुमार का दोबारा JDU अध्यक्ष बनना लगभग तय, सरकार में क्या भूमिका निभाएंगे निशांत, जानें

नीतीश कुमार एक बार फिर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख तक कोई दूसरा उम्मीदवार सामने नहीं आया है, जिससे 24 मार्च को उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है.

नीतीश कुमार का दोबारा JDU अध्यक्ष बनना लगभग तय, सरकार में क्या भूमिका निभाएंगे निशांत, जानें
बेटे निशांत संग सीएम नीतीश कुमार
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्विरोध जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर फिर से चुने जाने वाले हैं
  • नीतीश कुमार को जेडीयू का निर्माता माना जाता है जिन्होंने पार्टी और बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
  • नीतीश कुमार अब दिल्ली जाएंगे और राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी नई भूमिका निभाएंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से एक बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. आज जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है और अभी तक नीतीश कुमार के आलावा किसी ने भी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन नहीं किया है. कल यानी कि 23 मार्च को स्क्रूटिनी होनी है और 24 मार्च को नाम वापस लेने का अंतिम दिन है. आज की स्थिति को देख कर साफ़ है की 24 मार्च को नीतीश कुमार निर्विरोध जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से चुन लिए जाएंगे.

नीतीश कुमार बिहार के विकास निर्माता

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि नीतीश कुमार पार्टी के निर्माता है और इस पार्टी को उन्होंने ही बनाया है. साथ ही वह बिहार के विकास के भी निर्माता है. अब नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं लेकिन 20 साल तक उन्होंने बिहार के गौरव विकास को बनाया है और उनका मार्गदर्शन पार्टी को हमेशा बनेगा रहेगा, वह हम सभी के अभिभावक है, उनका निर्णय पार्टी को सर्वमान्य होगा. वह पार्टी के अभिभावक के रूप में पार्टी को मार्ग दर्शन देते रहेंगे.

ये भी पढ़ें : Bihar Diwas: प्रदेश के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे... 'बिहार दिवस' की बधाई देते हुए CM नीतीश ने और क्या कहा

निशांत की क्या भूमिका रहेगी पार्टी में आने वाले वक्त में?

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अब जेडीयू ज्वॉइन कर ली है और वो भी अपने राजनीतिक सफर के लिए काफी सक्रिय दिखने लगे हैं. निशांत के चेहरे पर पार्टी को विश्वास है और बहुत जल्द बिहार को एक अच्छा नेता निशांत के रूप में मिलने वाला है. निशांत बिहार को और पार्टी को अच्छे से समझते हैं. निशांत पूरी पार्टी को साथ लेकर चल रहे हैं उनके आने से पार्टी में भी मजबूती आई है. कार्यकर्ता भी काफ़ी ज़्यादा उत्साहित है.

ये भी पढ़ें : बिहार में तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे पंचायत चुनाव, लेकिन नया आरक्षण रोस्टर होगा लागू

नई सरकार में क्या भूमिका होगी निशांत की

इस महीने के बाद नीतीश कुमार दिल्ली चले जाएंगे , वह राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं. ऐसे में जल्द बिहार में नई सरकार बनेगी, लेकिन क्या इस सरकार में निशांत की कोई बड़ी भूमिका होगी. इसको लेकर जेडीयू ने कहा है कि अभी उस पर कुछ भी कहना बहुत ही जल्दबाज़ी होगी लेकिन निशांत के रूप में एक शानदार नेता बिहार को मिलने जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com