विज्ञापन

'घर पर पत्‍थर फेंके गए...,' स्वतंत्र भारद्वाज केस में नाबाल‍िग ने लगाए आरोप, दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा

ACP शालीमार गार्डन का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, संबंधित SHO मामले को देख रहे हैं. मामले को लेकर पुलिस की तरफ से अपडेट किया जाएगा. 

वीड‍ियो शेयर कर लगाए आरोप.
  • नाबाल‍िग ने 'एक्‍स' पर शेयर क‍िया वीडि‍यो
  • घर पर पत्‍थर फेंके जाने का लगाया आरोप
  • द‍िल्‍ली और गाज‍ियाबाद पुल‍िस को टैग कर मांगी सुरक्षा

नई द‍िल्‍ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान नाबाल‍िग के पिता संजय आजाद और स्वतंत्र भारद्वाज के बीच हुआ विवाद अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. विवाद के कुछ दिन बाद स्वतंत्र भारद्वाज के एक पॉडकास्ट में दिए बयान ने भी मामले को नया मोड़ दे दिया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ धाराएं नहीं लगने और छूट जाने की बात कही थी. वहीं, शन‍िवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पर हुए हंगामे के बाद स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की बात सामने आई है. साथ ही, मामले में धाराएं बढ़ाए जाने की भी चर्चा है. इस  बीच नाबाल‍िग ने सोशल मीड‍िया पर वीड‍ियो शेयर क‍िया है, जि‍समें उन्‍होंने घर पर पत्‍थर फेंके जाने का आरोप लगाया है. न‍िशु ने गाज‍ियाबाद और द‍िल्‍ली पुल‍िस को टैग करते हुए कहा, ''मैं पुलिस अधिकारियों से अनुरोध करती हूं कि वे जरूरी सुरक्षा प्रदान करें, क्योंकि मुझे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है. आपकी त्वरित सहायता की बहुत सराहना की जाएगी.'' 

नाबाल‍िग के आरोपों पर ACP शालीमार गार्डन का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, संबंधित SHO मामले को देख रहे हैं. बाकी अभी कोई जानकारी नहीं है, मामले को लेकर पुलिस की तरफ से अपडेट किया जाएगा. 

विनोद जाखड़ा ने नाबाल‍िग के घर पर जाकर की मुलाकात

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ा शन‍िवार को निशु आजाद से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे थे. मुलाकात के बाद नाबाल‍िग ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी और धाराएं बढ़ाए जाने के सवाल पर कहा कि जब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. वहीं, संजय आजाद की वायरल वीडियो को लेकर नाबाल‍िग ने सफाई देते हुए दावा किया कि उनके पिता को लगी चोट उसी दौरान लगी थी. नाबाल‍िग ने आरोप लगाया कि उन्हें एक वर्ग की तरफ से लगातार टारगेट किया जा रहा था. उनका कहना है कि घटना के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज के साथ कई युवक मौजूद थे और पुलिस ने उनके पिता को बचाया था. 

उधर, नाबाल‍िग से मुलाकात के बाद NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ा ने भी इस पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी. विनोद जाखड़ा ने कहा कि नाबाल‍िग लगातार न्याय की गुहार लगाती रही, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी नाबाल‍िग के साथ खड़ी है. जाखड़ा ने आरोप लगाया कि आज भी दलितों को सम्मान नहीं दिया जा रहा और जाति व्यवस्था के चलते निशु आजाद को यह सब सहना पड़ रहा है. उन्होंने साफ कहा कि NSUI नाबाल‍िग के साथ है और जब तक न्याय नहीं मिलता, उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

स्वतंत्र भारद्वाज को पुल‍िस कस्‍टडी में भेजा गया

नाबाल‍िग के केस में खुद को इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया. भारद्वाज ने दावा किया था कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान उसने एक छात्र प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट की थी.पुलिस ने भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट के जज के घर पर पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. 

यह भी पढ़ें- कौन है स्वतंत्र भारद्वाज, जंतर-मंतर पर ऐसा क्या हुआ था? जिससे दिल्ली से पटना तक मचा बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nishu Azad, Swatantra Bhardwaj, Delhi Police, Swatantra Bhardwaj Nishu Dispute, New Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com