विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2019

निर्भया मामलाः अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 दिसंबर को करेगा सुनवाई

इस पुनर्विचार याचिका पर तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी. सुनवाई का समय कोर्ट द्वारा दोपहर दो बजे निर्धारित किया गया है.

निर्भया मामलाः अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 दिसंबर को करेगा सुनवाई
निर्भया मामले में अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.
  • निर्भया रेप मामले में दोषी है अक्षय कुमार सिंह
  • अक्षय कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है
  • सुप्रीम कोर्ट ने 17 दिसंबर को सुनवाई करने का फैसला किया है
नई दिल्ली:

निर्भया (Nirbhaya) के दोषियों में से एक अक्षय कुमार सिंह (Akshay Kumar Singh)  की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 17 दिसंबर को सुनवाई करने का फैसला किया है. इस पुनर्विचार याचिका पर तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी. सुनवाई का समय कोर्ट द्वारा दोपहर दो बजे निर्धारित किया गया है. कोर्ट ने कहा है कि मामले में खुली अदालत में सुनवाई होगी.

यह भी पढ़ें- निर्भया के दोषी की SC में दलील- दिल्ली में प्रदूषण का बुरा हाल, पानी भी जहरीला...जिंदगी छोटी हो ही रही फिर फांसी क्यों?

अक्षय को ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी. इसकी सजा को दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था.अक्षय ने पुनर्विचार याचिका में सुप्रीम कोर्ट से फांसी की सजा पर फिर से विचार करने की मांग की है. दोषी ने सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार याचिका दाखिल करने में हुई देरी के लिए भी माफी की बात कही है.

अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका

ggargvv8

यह भी पढ़ें- Nirbhaya Case: तिहाड़ जेल में फांसी की तैयारियों की खबरों के बीच दोषी अक्षय पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

याचिका में अक्षय ने अपील की है कि दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है. दिल्ली गैस चेंबर में तब्दील हो चुकी है. साथ ही यहां का पानी भी जहरीला हो चुका है. ऐसे में जब खराब हवा और पानी के चलते उम्र पहले से ही कम से कम होती जा रही है फिर फांसी की सजा की जरूरत क्यों है? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirbhaya Rape Case, Supreme Court, Akshay Kumar Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com