विज्ञापन
This Article is From May 13, 2018

वैष्णो देवी मंदिर के लिए वैकल्पिक यात्रा तैयार, पीएम करेंगे शुभारंभ

फरवरी 2011 में बाणगंगा से अर्द्धकुवारी के बीच वैकल्पिक मार्ग निर्माण करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था.

वैष्णो देवी मंदिर के लिए वैकल्पिक यात्रा तैयार, पीएम करेंगे शुभारंभ
वैष्णों देवी यात्रा की फाइल फोटो
नई दिल्ली: वैष्णो देवी मंदिर के लिए सात किलोमीटर लंबे वैकल्पिक रास्ते को तैयार कर लिया गया है. अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई को इस मार्ग का शुभारंभ करेंगे. जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ( एसएमवीएसबी ) के अध्यक्ष एन एन वोहरा ने शनिवार को इस मार्ग से यात्रा की और तैयारियों आदि का जायजा लिया. गौरतलब है कि फरवरी 2011 में बाणगंगा से अर्द्धकुवारी के बीच वैकल्पिक मार्ग निर्माण करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था.

यह भी पढ़ें: रोकी गई वैष्णों देवी मंदिर की यात्रा, ये है कारण

एसएमवीएसबी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया कि 80 करोड़ रूपये की लागत से सात वर्ष में बने इस मार्ग को रविवार दोपहर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. उन्होंने कहा कि रास्ता खोलने के पहले हवन किया गया. यह मार्ग छह मीटर चौड़ा है। इस मार्ग में आरामदायक ढाल है और विभिन्न सुविधाएं हैं. (इनपुट भाषा से)  
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaishno Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com