सरकार के महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के प्रमुख आकर्षण नए संसद भवन की बिल्डिंग पर 282 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस प्रोजेक्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद एक साल से अधिक की अवधि में प्रोजेक्ट की लागत 977 करोड़ रुपये में करीब 29 फीसदी का इजाफा हुआ है. प्रोजेक्ट का भूमिपूजन दिसंबर 2020 में हुआ था. परियोजना की जिम्मेदारी संभाल रहा टाटा प्रोजेक्ट्स करीब 40 फीसदी काम खत्म कर चुका है. सूत्रों ने बताया कि हालांकि निर्माण कार्य पूरे होने के शेडयूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है. प्रस्तावित चार मंजिला इमारत करीब 13 एकड़ के क्षेत्र में फैली होगी.राष्ट्रपति भवन के बेहद नजदीक इस प्रोजेक्ट के पहले, इस साल देश के 75वें स्वाधीनता समारोह तक पूरे होने की उम्मीद थी हालांकि बाद में डेडलाइन अक्टूबर माह रखी गई है.
नए संसद भवन का निर्माण कार्य अक्टूबर 2022 में पूरा हो जाएगा : स्पीकर ओम बिरला
अन्य परियोजनाओं की तरह कोविड के कारण इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी देने के बाद कि यह निर्माण राष्ट्रीय महत्व का है, यह प्रतिबंध हटाया गया था. गौरतलब है कि मौजूदा ब्रिटिश युग की बिल्डिंग में आधुनिक सूचना-तकनीक सुविधाओं की कमी और सांसदों के कायालयों के चलते नए संसद भवन का निर्माण जरूरी हो गया था.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कई सांसदों ने बताया है कि 1927 में तैयार हुई इस बिल्डिंग में अब दरारें आ गई हैं. लोकसभा और राज्यसभा में सीटों की व्यवस्था के लिहाज से भी यह अपनी पूरी क्षमता पर पहुंच गया है. सांसदों ने यह भी कहा था कि यह बिल्डिंग ने तो भूकंपरोधी है और न ही इसमें अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं. नई बिल्डिंग के लोकसभा चैंबर में के 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है जिसे ज्वाइंट सेशन के दौरान 1224 सदस्यों तक बढ़ाया जा सकता है. राज्यसभा चैंबर में भविष्य की विस्तारित जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं