विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2020

सुशांत राजपूत केस : 2 मुख्य गवाहों से पूछताछ कर रही CBI, कल रिक्रिएट किया था क्राइम सीन

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में CBI आज (रविवार) दो प्रमुख गवाहों से पूछताछ कर रही है.

Also Read in
सुशांत राजपूत केस : 2 मुख्य गवाहों से पूछताछ कर रही CBI, कल रिक्रिएट किया था क्राइम सीन
सुशांत राजपूत केस की जांच CBI कर रही है. (फाइल फोटो)
  • सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला
  • मुख्य गवाहों से सीबीआई कर रही पूछताछ
  • कल रिक्रिएट किया था क्राइम सीन
मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में CBI आज (रविवार) दो प्रमुख गवाहों से पूछताछ कर रही है. सुशांत के स्टाफ मेंबर नीरज सिंह (Neeraj Singh) और उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी (Sidharth Pithani) से पूछताछ की जा रही है. CBI द्वारा जांच शुरू किए जाने के बाद आज जांच का तीसरा दिन है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को सीबीआई के इस केस की जांच करने पर हामी भरी थी.

मिली जानकारी के अनुसार, CBI नीरज सिंह और सिद्धार्थ पिठानी से DRDO ऑफिस में पूछताछ कर रही है. यही दोनों शख्स हैं, जिन्होंने कथित तौर पर सबसे पहले सुशांत राजपूत को फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया था. इससे पहले शनिवार को सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित उसी घर में पहुंची थी, जहां एक्टर ने खुदकुशी कर ली थी. टीम के साथ नीरज और सिद्धार्थ भी मौजूद थे. CBI ने घर पर क्राइम सीन को रिक्रिएट किया गया.

सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने मामा के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट, बोलीं- मेरी नसों में आपका खून दौड़ता है, मैं इसका...

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ शनिवार की दोपहर को अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची थी. एक अधिकारी ने बताया कि राजपूत के फ्लैट में सीबीआई की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर अपराध के घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने पहुंची, जहां वह 14 जून को कथित तौर पर फंदे से लटकते पाए गए थे. केंद्रीय एजेंसी की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ दोपहर ढाई बजे मों ब्लां अपार्टमेंट पहुंचे. टीम अभिनेता के फ्लैट में पांच घंटे से अधिक समय तक रहने के बाद रात करीब आठ बजे से वहां से रवाना हुई.

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- सुशांत मामले में सीबीआई के साथ सहयोग किया जा रहा

अधिकारी ने बताया, ‘‘वे घटना की उन कड़ियों को जोड़ने के लिए फ्लैट में पहुंचे जिनके कारण अभिनेता की मौत हुई थी.'' सीबीआई के अधिकारी और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के विशेषज्ञ सात से अधिक वाहनों में उनके आवास पर पहुंचे. अधिकारी ने कहा, ‘‘राजपूत के रसोइया नीरज और फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी भी सीबीआई की टीम के साथ थे.'' टीम पहले भवन के छत पर गई और फिर फ्लैट में गई. अधिकारी ने बताया कि सीबीआई टीम जांच कर रही थी कि क्या आत्महत्या वहां पर संभव थी. भवन में रहने वाली एक महिला ने संवाददाताओं को बताया कि सुशांत की मौत से एक दिन पहले उनके आवास पर कोई पार्टी नहीं हुई थी, जैसा कि मीडिया के एक धड़े में दावा किया गया था.

सुशांत सिंह राजपूत केस : AIIMS की 4 सदस्यीय टीम करेगी अटॉप्सी रिपोर्ट की जांच

अधिकारी के मुताबिक सीबीआई के अधिकारियों ने सांता क्रूज में आईएएफ के अतिथि गृह में पिठानी के बयान दर्ज किए. इसी स्थान पर केंद्रीय एजेंसी के सदस्य ठहरे हुए हैं. केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार को नीरज से पूछताछ की. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की एक दूसरी टीम ने शनिवार को कूपर अस्पताल का दौरा किया, जहां दिवंगत अभिनेता का पोस्टमार्टम हुआ था. उन्होंने कहा कि टीम ने कूपर अस्पताल के डीन से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि अधिकारी उन चिकित्सकों से भी मिलेंगे, जिन्होंने पोस्टमार्टम किया था. उन्होंने कहा कि सीबीआई की एक और टीम ने बांद्रा थाने का दौरा किया, जहां उन्होंने अभिनेता की मौत की जांच करने वाले मुंबई पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की. अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम ने इस मामले में दूसरी बार बांद्रा थाने का दौरा किया है. (इनपुट भाषा से भी)

VIDEO: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेता वरुण धवन ने CBI जांच की मांग की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Death Case, Neeraj Singh, Sidharth Pithani, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com