9 years ago
नई दिल्ली:
NDTV Youth For Change कॉनक्लेव में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां हिस्सा बन रही हैं. बॉलीवुड की 'क्वीन' कहलाने वाली कंगना रनोट, निर्देशक हंसल मेहता, एक्टर अर्जुन कपूर, अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, विद्युत जमवाल, रणदीप हुड्डा और फरहान अख्तर इस कॉनक्लेव का हिस्सा बन रहे हैं. बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध कंगना और निर्देशक हंसल मेहता यहां रवीश कुमार के साथ सुपरस्टार होने के परिणामों के बारे में बात करेंगी. वहीं इस साल 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'मुबारकां' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अर्जुन कपूर यहां लैंगिक भेद पर होने वाली चर्चा का हिस्सा बनेंगे.
वहीं लगातार बदलते संगीत के स्वरूप पर आज की पीढ़ी के लिए संगीत पर होने वाली चर्चा का हिस्सा गायक नीति मोहन, अरमान मलिक, इरशाद कामिल और सचिन-जिगर बनेंगे. वहीं फिल्म 'बादशाहो' की टीम इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार होने वाले और अंतहीन बदलावों के बारे में बात करेगी. एक्टर फरहान अख्तर, 'बड़े पर्दे पर छोटे शहरों की कामयाबियों की दास्तां' जैसे विषय पर अपनी बात रखेंगे.