विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2023

उत्‍तर प्रदेश में NDA को इस बार PDA हराएगा : NDTV कॉनक्लेव में बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्‍तर प्रदेश में एक भी जिला अस्‍पताल पिछले 6 सालों में नहीं बना है. इस सरकार ने घर-घर एंबुलेंस की सेवा बंद कर दी, जिससे काफी लोग परेशान हैं.

लखनऊ:

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने NDTV कॉन्‍क्‍लेव में कहा कि उत्‍तर प्रदेश असल में उम्‍मीदों का प्रदेश है. ये प्रदेश बहुत सकारात्‍मक है. लेकिन अब हालात बिगड़ रहे हैं. मुझे याद है, बिना इंवेस्‍टमेंट मीट किये हमारे समय में निवेश आया था. अखिलेश यादव ने दावा किया कि आज निवेश नहीं आ रहा है. यहां गरीबों की अनदेखी हो रही है और भ्रष्‍टाचार बढ़ रहा है.    

अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्‍तर प्रदेश में एक भी जिला अस्‍पताल पिछले 6 सालों में नहीं बना है. इस सरकार ने घर-घर एंबुलेंस की सेवा बंद कर दी, जिससे काफी लोग परेशान हैं. अखिलेश यादव ने दावा किया कि हमारी योजना हाईवे के साथ मंडी बनाने की थी, लेकिन यूपी सरकार में पिछले 6 सालों में कोई मंडी नहीं बनी है. 

समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किस योजना पर काम कर रही है? इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, "2024 के लिए मैंने नारा दिया है- '80 हराओ, बीजेपी हटाओ'. मैं चाहता हूं कि दूसरे दल बड़े दिल के साथ समाजवादी पार्टी के साथ आएं और यकीन दिलाता हूं कि 80 की 80 सीटों पर हमारी जीत होगी. इससे पहले भी हमने कई दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है और उसके परिणाम भी सामने आए हैं. इस बार भी हमें इस फॉर्मूले पर काम करना चाहिए. कई वरिष्‍ठ नेताओं से बात करने के बाद यही निष्‍कर्ष निकल है कि जो दल जहां मजबूत है, वहां उसके उम्‍मीदवार का समर्थन करना चाहिए."  

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार मुझे यकीन है कि पीडीए (PDA) एनडीए (NDA) को हराएगी. पीडीए यानि पिछड़े, दलित और अल्‍पसंख्‍यक. इस बार उत्‍तर प्रदेश में पिछड़े, दलित और अल्‍पसंख्‍यक खास भूमिका निभाएंगे. 

सरकारी के साथ प्राइवेट में रिजर्वेशन हो, जाति गणना हो, निजी क्षेत्र में आरक्षण ज़रूरी. अभी प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था का क्या हाल है? महिला सुरक्षा के लिए हमने क़दम उठाए थे. यूपी में क़ानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है. BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. NCRB आंकड़े बताते हैं, क़ानून की हालत. देखिए, पत्रकारिता फुटपाथ की हो, 5 स्टार की नहीं. 

अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा होगा, 'ग़रीब का सम्मान', 'महंगाई' और बेरोज़गारी. उन्‍होंने कहा कि आज बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है. गरीब लोग परेशान है. इसलिए इस बार जनता बदलाव लाएगी. 2014 में भाजपा उत्‍तर प्रदेश के दम पर ही सत्‍ता में आई थी और इस बार यूपी के दम पर ही सत्‍ता से बाहर जाएगी.

ये भी पढ़ें :- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, NDTV Conclave, Uttar Pradesh, NDTV Up Conclave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com