विज्ञापन
22 minutes ago

राजधानी दिल्ली के ITC Maurya में आयोजित NDTV India.AI Summit 2026 के इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और उद्योग जगत के लीडर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर गहन चर्चा कर रहे हैं.

समिट में कौन-कौन हैं प्रमुख वक्ता?

  • क्रिस लहेन, चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर, OpenAI
  • जय पुरी, एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, NVIDIA
  • अरविंद जैन, फाउंडर एवं CEO, Glean
  • ऋषि सुनक, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री
  • स्टुअर्ट रसेल, प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस, UC Berkeley
  • आकिस इवांजेलिडिस, को-फाउंडर एवं इंडिया प्रेसिडेंट, Nothing
  • माटी स्तानिस्जेव्स्की, को-फाउंडर, Eleven Labs
  • जेम्स मैनिक्का, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी, Google

AI की दिशा तय करने वाला बड़ा मंच

समिट का फोकस है- AI में हो रहे तेज बदलावों के बीच सही संतुलन कैसे बनाया जाए ताकि तकनीक इंसानों के हित में, सुरक्षित और सभी के लिए उपयोगी बने. नीति, नवाचार और समाज पर AI के प्रभाव जैसे विषयों पर पूरे दिन विचार-विमर्श होगा. यह सम्मेलन भारत में तकनीकी नेतृत्व को आगे बढ़ाने और वैश्विक AI संवाद में देश की भूमिका मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

NDTV AI Summit 2026 के लाइव अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें:

AI नौकरियां खत्म नहीं कर रहा, बल्कि कई गुना बढ़ा रहा हैः क्रिस लेहान

NDTV India.AI Summit में क्रिस लेहान ने कहा कि एआई नौकरियां खत्म नहीं कर रहा बल्कि इसे कई गुना बढ़ाने वाले मल्टीप्लायर के रूप में काम कर रहा है.

ओपन एआई के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर क्रिस लेहान से NDTV India.AI Summit में यह पूछा गया कि- आपने कहा कि जो व्यक्ति AI का इस्तेमाल करता है तो वह उस शख्स से सात गुना अधिक ताकतवर हो जाता है जो AI का इस्तेमाल नहीं करते, ऐसे में भारत के जैसे बाजारों में जॉब्स को लेकर आपका क्या कहना है- क्या AI नौकरियां खत्म करेगा?

क्रिस ने कहा, यह संभवतः सभी सवालों में सबसे अहम है. जहां तक भारत का सवाल है यहां नौकरियां इससे बढ़ रही हैं न कि कम हो रही हैं. अगर हम बिजली, ट्रांजिस्टर जैसी चीजों के आगमन को देखें तो उन्होंने जॉब्स बढ़ाए हैं. हमें साल्युशन्स के बारे में देखना चाहिए. हमें ट्रेनिंग प्रोसेस बढ़ाना होगा. चाहे आप जिस भी उम्र के हों आपको एआई के बारे में सीखना होगा. आपको ऐसे सर्टिफिकेट, मान्यताएं लेनी होंगी कि अब आप एआई में एजुकेटेड हैं. फिर आपको उससे जुड़े जॉब्स तलाशने होंगे.

NDTV India.AI समिट: भारत की AI क्षमता पर ओपन एआई के क्रिस लेहान क्या बोले?

क्रिस लेहान ओपन एआई के चीफ ग्लोबल अफयर्स ऑफिसर हैं. बुधवार को एनडीटीवी इंडिया.एआई समिट में उन्होंने कहा कि भारत में सिर्फ एआई उपलब्ध ही नहीं है बल्कि इसकी समझ और जानकारी भी यहां तेजी से विकसित हो रही है.

उन्होंने कहा, “भारत हमेशा मेरी पसंदीदा जगह रहा है. यहां की ऊर्जा अलग ही स्तर की है. यह देश लगातार आगे बढ़ रहा है. यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. अभी भारत में जो सबसे दिलचस्प चीज हो रही है, वह यह है कि प्रतिभा जमीन पर मौजूद है. यहां न केवल AI तक लोगों की पहुंच है, बल्कि इसकी समझ भी बन रही है और यह विकसित भी हो रही है. उससे भी बढ़कर, लोग AI का इस्तेमाल सोचने और कुछ नया बनाने के लिए कर रहे हैं.”

AI एक अजूबा है: NDTV India.AI समिट में बोले Nvidia के कार्यकारी उपाध्यक्ष

AI के पास इतना इंटेलिजेंट बनने की क्षमता का आना एक अजूबा है. NDTV India.AI समिट में Nvidia के कार्यकारी उपाध्यक्ष जे पुरी ने ये कहा. उनका कहना है कि यह एक नई इंडस्ट्रियल क्रांति ला रहा है. सवाल ये है कि आज जो AI काम कर रहा है वो हकीकत कैसे संभव हुआ? 

जे पुरी ने बताया, "असल में कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर के काम करने के तरीके में एक बड़ा बदलाव आया है, जिससे यह मुमकिन हुआ है. पहले, सॉफ्टवेयर बहुत सामान्य सा था जिसमें आपको कंप्यूटर को बिल्कुल सटीक तरीके से बताना होता था कि क्या करना है. पर  अब AI और कंप्यूटर बहुत अलग हैं. दरअसल आप उनसे बातें कर सकते हैं, और वे ये समझते हैं कि आप किस संदर्भ में उनसे सवाल पूछ रहे हैं या उन्हें निर्देश दे रहे हैं, सबसे मजेदार तो यह है कि ये सब रियल टाइम में होता है, पर इसके लिए उसे बड़े पैमाने पर गणना करनी पड़ती है."

पीएम मोदी की AI को लेकर बड़ी महत्वकांक्षा है": NDTV से बोले एनवीडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष

NDTV India.AI समिट में Nvidia के कार्यकारी उपाध्यक्ष जे पुरी ने कहा, "इस खास मौके पर यहां होना बहुत सम्मान की बात है. हम सभी AI समिट का इंतजार कर रहे थे. प्रधानमंत्री AI को लेकर बड़ी महत्वकांक्षा रखते है जिससे ग्लोबल साउथ के लिए चीजें आम जनता के लिए उपलब्ध हो सकें और वह चाहते हैं कि भारत AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक डिजिटल हब बने."

जे पुरी ने NDTV के इस कार्यक्रम में आकर खुशी जताई और बोले, "मुझे यहां आकर और अपने इकोसिस्टम का जश्न मनाकर बहुत खुशी हो रही है."

NDTV AI Summit 2026: असल जादू तब होगा जब लागत घटेगी- Z47 के विक्रम वैद्यनाथन

दिल्ली में आयोजित NDTV AI Summit में Z47 के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम वैद्यनाथन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का 'असल जादू' तब दिखाई देगा जब इसकी लागत कम होगी और तकनीक बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंच सकेगी.

वे ‘Investing In The AI Advantage’ सत्र में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर AI को लेयर करना वित्त, स्वास्थ्य और अन्य कई क्षेत्रों में सेवाओं को लोकतांत्रिक बना देगा. लेकिन फिलहाल सबसे बड़ी रुकावट AI inferencing की उच्च लागत है, जिससे इसका बड़े पैमाने पर उपयोग मुश्किल हो जाता है. वैद्यनाथन ने कहा कि असली अवसर इसी बात में है कि दुनिया को ऐसा AI बनाने में मदद दी जाए जो बड़े पैमाने पर काम कर सके, और ऐसे टूल्स बनाए जाएं जो खुद काम करें, न कि सिर्फ काम में मदद करें.

AI के तेजी से बदलते माहौल पर Prosus के आशुतोष शर्मा ने भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि आज की तस्वीर कल पुरानी हो जाती है. उन्होंने कहा, हम इंसान स्वभाव से ही आसान समाधान खोजते हैं. उद्यमियों को समझना होगा कि हर सेक्टर बदलने वाला है. उन्हें यह तय करना होगा कि वे कौन-से बदलाव को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

NDTV India AI Summit LIVE: पूंजी की जरूरत और उसे संतुलित करने पर Investors की राय

Together Fund के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर मानव गर्ग ने NDTV से कहा कि संरचनात्मक स्तर पर भारत की सबसे बड़ी संपत्ति उसका डेटा है. उन्होंने कहा, 'सबसे पहले हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत का डेटा, भारत के लिए और भारत में ही इस्तेमाल हो. साथ ही हमें सिर्फ कंपनियों के भीतर नहीं, बल्कि देशों के बीच बिज़नेस मॉडल पर भी प्रतिस्पर्धा करनी होगी."

Early-stage निवेशक हर्षजीत सेठी ने कहा, 'हमें अत्याधुनिक रहना होगा और क्षमता, लागत और संदर्भ... इन तीनों का सही मेल बिठाना होगा.'

NDTV AI Summit LIVE: AI की ग्लोबल रेस में भारत सबसे आगे- मानव गर्ग

NDTV के AI समिट के दौरान Together Fund के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर मानव गर्ग ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जिस रफ्तार से AI कंपनियां उभर रही हैं, उनमें सबसे तेज बढ़ने वाली कंपनियां भारतीय हैं.

NDTV India.AI Summit 2026: India AI का सबसे कठिन बेंचमार्क है- Sarvam AI CEO प्रत्यूष कुमार

NDTV के India.AI समिट में Sarvam AI के CEO और को-फाउंडर प्रत्यूष कुमार ने कहा कि भारत उन सबसे कठिन परिस्थितियों में से एक है, जिनके लिए AI को बिल्कुल सही काम करना सीखना होगा. उनके अनुसार, भारत भाषा, जनसंख्या आकार और विविधता के कारण AI के लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण मानक तय करता है.

प्रत्यूष कुमार ने कहा, 'भारत इस बात का एक बेहद कठिन उदाहरण है कि AI को पूरे भारत के लिए सही ढंग से काम करने के लिए क्या करना होगा.'

उन्होंने बताया कि Sarvam AI भारतीय भाषाओं को उन्नत बनाने के लिए पूरी तरह स्वदेशी AI टेक का उपयोग कर रहा है. कंपनी भारतीय भाषाओं को ऑप्टिमाइज़ कर पूरे देश की आबादी के लिए स्केल कर रही है, जो बहुत कम कंपनियां कर सकती हैं.

उन्होंने कहा, 'Global कंपनियां इस क्षेत्र में आना तो चाहती हैं, लेकिन भारतीय भाषाओं के मूल ढांचे में उतरकर काम करना Sarvam जैसी कंपनी ही कर सकती है.'

यह बयान बताता है कि Sarvam AI न सिर्फ भाषा तकनीक पर काम कर रहा है, बल्कि भारत जैसे विशाल और विविध देश को ध्यान में रखते हुए AI को ज़मीन पर सफल बनाने के मिशन में लगा है.

NDTV India.AI Summit 2026: AI एक ट्यूटर की तरह काम करेगा- Sarvam AI के CEO का बड़ा बयान

NDTV के India.AI समिट में Sarvam AI के CEO और को-फ़ाउंडर प्रत्यूष कुमार ने शिक्षा और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अपनी सबसे बड़ी उम्मीदों को साझा किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में AI भारत में शिक्षा को पूरी तरह बदल सकता है.

प्रत्यूष कुमार ने कहा, 'सोचिए, अगर देश के हर छात्र को एक मुफ्त ट्यूटर मिल जाए- वह भी फीचर फोन या स्मार्टफोन पर. छात्र कह सके: आज क्लास में पढ़ा, समझ नहीं आया… मेरी मदद करो और AI उसी छात्र की भाषा, उसकी समझ के स्तर पर उसे समझाए. यह कोई कल्पना नहीं है. बहुत कम लागत में हम सभी तक शिक्षा पहुंचाकर बड़ा बदलाव कर सकते हैं.'

उन्होंने यह भी बताया कि AI सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है. लेकिन उनकी नज़र में आज की तेज़ रफ़्तार दुनिया में सबसे बड़ी चुनौती शिक्षा है और AI इसे हल करने का एक वास्तविक, सस्ता और प्रभावी तरीका बन सकता है.

Sarvam AI CEO का खुलासा: PM मोदी ने कैसे ट्राय किए उनके AI-संचालित स्मार्ट ग्लासेस

NDTV के India.AI Summit में Sarvam AI के CEO और को-फाउंडर प्रत्यूष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस पहनने के अनुभव को साझा किया.

प्रत्यूष कुमार ने बताया कि उन्हें पीएम मोदी को अपनी कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स दिखाने का अवसर मिला. सुरक्षा अधिकारियों ने एक निशान तय किया था जहां पीएम को खड़े होकर डेमो देखना था, और पीएम बिल्कुल वहीं पहुंचे. वहां टीम ने उन्हें वह मॉडल दिखाए जिन पर Sarvam AI काम कर रहा है.

उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को यह भी समझाया कि उनका AI केवल महंगे गैजेट्स पर निर्भर नहीं है. यह साधारण फीचर फोन पर भी काम करता है, जहां कोई भी व्यक्ति कॉल कर के उनके ट्रेन्ड मॉडल से कोई भी सवाल पूछ सकता है.

PM ने पूछा- 'क्या यह गुजराती बोलता है?'

प्रत्यूष कुमार के मुताबिक, पीएम मोदी ने तुरंत पूछा, 'क्या यह गुजराती बोलता है?' टीम ने तुरंत गुजराती में काम करता हुआ एक उदाहरण दिखाया, जिसे देखकर पीएम काफी उत्साहित हुए. कुमार ने कहा कि यह अनुभव बहुत ऊर्जा देने वाला था और टीम के आत्मविश्वास को और बढ़ा गया.

बदल जाएगी अब चश्मे की दुनिया

Sarvam का प्लेटफॉर्म डेवलपर्स को इस डिवाइस के लिए अपनी कस्टम एक्सपीरियंस बनाने की सुविधा देता है. यह एक बिल्कुल नई दुनिया है, जहां AI टूल्स ऐप्स और स्क्रीन पर नहीं, बल्कि वास्तविक दुनिया में चलेंगे.

सबसे पहले किसने पहना?

इस डिवाइस को सबसे पहले प्रधानमंत्री ने ट्राई किया. Sarvam Kaze को लेकर उम्मीद है कि यह आने वाले समय में AI को लेकर हमारी समझ और उपयोग दोनों को पूरी तरह बदल देगा.

Sarvam Kaze के चश्मे में क्या है खास?

टेक दुनिया में एक बड़ा कदम सामने आया है. Sarvam Kaze के CEO और को-फाउंडर प्रत्युश कुमार ने बताया कि यह एक ऐसी डिवाइस है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को स्क्रीन के भीतर सीमित नहीं रखती, बल्कि आपकी असली दुनिया में ले आता है.  जब आप यह आप पहनते हैं, और यह आपके आस-पास होने वाली हर चीज से जुड़े अनुभव को बदल देता है.

क्या कर सकता है Sarvam Kaze?

यह आपकी बात सुनता है, आपको समझता है, तुरंत जवाब देता है, और यहां तक कि आप जो देख रहे हैं उसे कैप्चर भी करता है. यानी इंटेलिजेंस अब फोन, लैपटॉप या स्क्रीन पर नहीं सीधे आपकी आंखों और दिमाग के बीच काम करती है.

NDTV के मंच पर स्मार्ट ग्लास कंपनी सरवम के को-फाउंडर ने क्या बताया

भारत मंडपम में Sarvam Kaze AI Smartglasses के स्टॉल पर प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे थे. सरवम के को-फाउंडर प्रत्युश कुमार ने NDTV के मंच पर पीएम के इस दौरे को लेकर किस्सा बताया. उन्होंने कहा कि पीएम ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनसे मुलाकात की.  

बता दें कि भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के मंच से एक देसी स्टार्टअप ने एआई-पावर्ड स्मार्टग्लास का टीजर दिखाया था. कार्यक्रम के पहले दिन खास बात ये रही कि इसे प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्राई किया, जिसके बाद कंपनी ने दावा किया के ये पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है.

यहां देखें NDTV AI समिट की लाइव कवरेज

समिट में शामिल प्रमुख वक्ता

इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ और उद्योग जगत के नेता शामिल हैं:

क्रिस लहेन, चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर, OpenAI

जय पुरी, एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, NVIDIA

अरविंद जैन, फाउंडर एवं CEO, Glean

ऋषि सुनक, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री

स्टुअर्ट रसेल, प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस, UC Berkeley

आकिस इवांजेलिडिस, को-फाउंडर एवं इंडिया प्रेसिडेंट, Nothing

माटी स्तानिस्ज़ेव्स्की, को-फाउंडर, Eleven Labs

जेम्स मैनिक्का, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी, Google

NDTV India AI Summit 2026: क्या है यह आयोजन?

NDTV का India AI Summit 2026 भारत की विशिष्ट ताकतों- जैसे बड़े पैमाने पर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज़ी से बढ़ता स्टार्टअप माहौल और मजबूत अनुसंधान इकोसिस्टम पर आधारित एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच है. इसका उद्देश्य भारत को सिर्फ AI क्रांति का हिस्सा नहीं, बल्कि दुनिया में AI के नियम, दिशा और मानकों को तय करने वाला देश बनाना है.

इस समिट का मकसद नीति-निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्यमियों और विचारकों को एक साथ लाकर भारत और पूरी दुनिया के लिए एक ऐसा फ्रेमवर्क तैयार करना है, जो विश्वसनीय, समावेशी और परिवर्तनकारी AI की दिशा तय करे.

समिट के मुख्य पार्टनर्स

  • Knowledge Partner: Dayananda Sagar University
  • Co-powered by: DP World
  • State Partner: उत्तर प्रदेश सरकार
  • Insurance Partner: Axis Max Life Insurance
  • Associate Partners: Rocket, Union Bank, Zoho
  • Impact Partner: Adani Solar & Adani Ports
  • Special Partner: Lokpriya Gopinath Bardoloi
  • Travel Partner: Gaura Travels
  • Real Estate Partner: Eldeco

यह समिट भारत को AI नेतृत्व में वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है.

NDTV AI समिट के लिए मंच तैयार

NDTV इंडिया एआई समिट के लिए मंच तैयार है, जिसमें नीति निर्माता, उद्योगपति, और विचारकों को एक साथ लाया जाएगा ताकि मानवीय मूल्यों और नैतिक उत्तरदायित्व पर आधारित AI के भविष्य को आकार दिया जा सके.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com