महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का चुनाव परिणाम धीरे-धीरे साफ होने लगा है. रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है. बीजेपी के सीनियर नेता शाहनवाज हुसैन ने NDTV से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में बीजेपी आगे है. आंकड़ों से साफ पता चल रहा कि हम महाराष्ट्र और झारखंड, दोनों ही जगह जीतने जा रहे हैं. ये सब मोदी सरकार के कामकाज की वजह से ही संभव हो सका.
ये भी पढ़ें-Jharkhand Chunav Result 2024 LIVE: शुरुआती रुझान में एनडीए को बढ़त, जानिए हर सीट का हाल
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'जनता को मोदी पर भरोसा'
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पिछली बार लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने भ्रम पैदा कर दिया था. महाराष्ट्र और झारखंड में हमारी कुछ सीटें विपक्ष के पाले में चली गई थीं. अब जनता को भी लग गया है कि मोदी के साथ ही चलना है और जीतेंगे भी मोदी ही. दोनों ही राज्यों में भारी बहुमत से एनडीए जीत रही है. महाराष्ट्र में महायुति जीत रही है और झारखंड में एनडीए गठबंधन जीतने जा रहा है. तीन सीटें बढ़ भी गई हैं.

'NDA ने काम किया, इसीलिए आगे'
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि वायनाड का पूरा ध्यान वायनाड पर ही है. बाकी जगह तो कांग्रेस ने फिर फॉर्मेलिटी की है, क्यों कि वह जानते थे कि मोदी से जीत नहीं सकते. बीजेपी नेता ने कहा कि सिर्फ एक योजना के भरोसे जीता नहीं जा सकता, इसके लिए काम करना भी जरूरी है. महाराष्ट्र में महायुति ने लाड़की बहन योजना की शुरुआत की तो झारखंड में जेएमएम ने मइया योजना शुरू कर दी. अगर एक ही योजना से जीता जा सकता तो फिर झारखंड में जेएमएम को बढ़त मिलनी चाहिए थी.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति ने बहुत काम किया है. काम सभी को दिखता है. जनता ने काम पर वोट किया है. जनता का भरोसा नरेंद्र मोदी के साथ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं