एनसीपी शरद पवार पार्टी के सांसद सुप्रिया सुले और सांसद बजरंग सोनवणे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. ये मुलाकात सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन को लेकर किया गया है. सुप्रिया सुले अमित शाह को निमंत्रण देने पहुंची थी.
रेवती सुले की शादी का रिसेप्शन 10 अगस्त को दिल्ली में रखा गया है. इस रिसेप्शन में अमित शाह को बुलाया गया है. सुप्रिया सुले के साथ एनसीपी-एसपी के नेता बजरंग सोनवणे ने भी अमित शाह से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बीड में कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में अमित शाह को लिखा है.
बजरंग सोनवणे ने दावा किया है कि उनके परिवार को झूठे केस में फंसाया जा रहा है. बजरंग सोनवणे ने मांग की है कि अमित शाह इस पर ध्यान दें और झूठे केस का संज्ञान न लें.
पिछले महीने हुई रेवती सुले की शादी
रेवती सुले की शादी पिछले महीने हुई थी. रेवती सुले की शादी 20 जून 2026 को हुई थी। उन्होंने नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी के साथ मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में विवाह किया.
रेवती सुले ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (लोक प्रशासन) में मास्टर डिग्री हासिल की है. वहीं उनके पति सारंग लखानी नागपुर के बड़े बिजनेस ग्रुप 'विश्वरज' के कार्यकारी निदेशक हैं. सारंग के पिता अरुण लखानी विश्वरज ग्रुप के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक हैं और हाल ही में महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं. शादी में पक्ष-विपक्ष के कई नेता शामिल हुए थे. इसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: 'स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम का एक्टिविस्ट नहीं', बीजेपी में धर्मेंद्र प्रधान की अब क्या भूमिका?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं