विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग जारी रखेगा ओडिशा : सीएम नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का कहना है किउनकी पार्टी बीजद और उनकी सरकार प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग जारी रखेगी.

Also Read in
विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग जारी रखेगा ओडिशा : सीएम नवीन पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ( फाइल फोटो)
भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का कहना है किउनकी पार्टी बीजद और उनकी सरकार प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग जारी रखेगी. पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश द्वारा विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के संबंध में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए पटनायक ने कहा, ‘‘ हम हमेशा से ओडिशा के लिए विशेष राज्य के दर्जा की मांग कर रहे हैं. हम फिर से करेंगे.’’ 

शत्रुघ्न सिन्हा ने आंध्र-बिहार के लिए मांगा 'यथाश्रेष्ठ' पैकेज, कहा- सर, ये सब क्या हो रहा है, आपने वादा किया था

इससे पहले लोकसभा में बीजद के नेता भ्रतृहरि महताब ने कहा था कि यदि केन्द्र आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देता है तो ओडिशा भी अपनी मांग तेज करेगा.

वीडियो : बिहार में भी विशेष राज्य का दर्जा मांग देने की मांग

महताब ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ ओडिशा लंबे समय से विशेष राज्य का दर्जा मांग रहा है. हालांकि, यदि पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश को यह दर्जा मिलता है तो हम अपनी मांग और तेज करेंगे.’’ मुख्यमंत्री ने हाल ही में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के साथ हुई भेंट में ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisa News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com