विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2019

TOP 5 NEWS: पीएम मोदी ने लॉन्च किया राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, चिन्मयानंद पर पीड़िता ने लगाया ब्लैकमेल कर रेप करने का आरोप

बिहार में करीब दो दिनों तक भाजपा नेताओं के अलग-अलग बयान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए जाने के बाद शीर्ष नेताओं में  नीतीश कुमार के नेतृत्व पर मुहर लगा दी है.

TOP 5 NEWS: पीएम मोदी ने लॉन्च किया  राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, चिन्मयानंद पर पीड़िता ने लगाया ब्लैकमेल कर रेप करने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम को लॉन्च किया. उन्होंने कहा पर्यावरण और पशुधन हमेशा से ही भारत के आर्थिक चिंतन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. वहीं भाजपा नेता चिन्मयानंद पर पीड़ित लॉ छात्रा ने ब्लैकमेल कर रेप करने का आरोप लगाया है. शिकायत में बताया गया है कि पीड़िता का हॉस्टल के बाथरूम में नहाने का वीडियो बनाया गया और उस वीडियो को वॉयरल करने की धमकी देकर चिन्मयानंद उससे एक साल तक रेप करता रहा. उधर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव नए मोटर व्हीकल एक्ट को 'ट्रैफिक टैररिज्म' बताया है. दूसरी ओर बिहार में करीब दो दिनों तक भाजपा नेताओं के अलग-अलग बयान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए जाने के बाद शीर्ष नेताओं में  नीतीश कुमार के नेतृत्व पर मुहर लगा दी है. इसके अलावा  कश्मीर घाटी में प्रतिबंध का हवाला देकर अगस्त में नौकरी छोड़ने वाले भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के पूर्व अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को लेकर नया मामला सामने आया है. खबर है कि जुलाई में कर्तव्यों का पालन नहीं करने के विभिन्न मामलों में संलिप्त पाए जाने पर गृह मंत्रालय की तरफ से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. 


1.) मथुरा से PM मोदी ने शुरू किया सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का अभियान

8ofnch2o

पीएम मोदी ने कहा  ''स्वच्छ भारत हो, जल जीवन मिशन हो या फिर कृषि और पशुपालन को प्रोत्साहन. प्रकृति और आर्थिक विकास में संतुलन बनाकर ही हम सशक्त और नए भारत के निर्माण की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. आज स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई है, नेशनल एनीमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम को भी लॉन्च किया गया है. पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण, डेरी उद्योग और कुछ अन्य परियोजनाएं भी शुरु हुई हैं. इसके अलावा मथुरा के इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन से जुड़े कई परियोजनाओं शुभारंभ भी हुआ है.''

2.) लॉ छात्रा का बयान- नहाने का VIDEO वायरल करने की धमकी दे एक साल तक रेप करता रहा चिन्मयानंद

19k7rp9

पीड़िता ने बताया कि चिन्मयानंद ने शारीरिक शोषण का वीडियो भी बनाया है. चिन्मयानंद पीड़िता से मसाज करने का भी दबाव बनाता था और कई बार उसके साथ बंदूक के दम पर भी रेप हुआ है. लड़की ने भी अपने बचाव के लिए चिन्मयानंद का वीडियो बनाया है. लड़की ने इसके लिए अपनी चश्मे में खुफिया कैमरा लगाया और चिन्मयानंद का वीडियो बनाया है.

3.) अखिलेश यादव ने नए मोटर एक्ट को बताया 'ट्रैफिक टैररिज्म', बोले- यूपी सरकार बंद करे उत्पीड़न

अखिलेश यादव ने नए मोटर एक्ट को बताया 'ट्रैफिक टैररिज्म', बोले- यूपी सरकार बंद करे उत्पीड़न

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, ''भाजपा सरकार द्वारा लागू 'ट्रैफिक टैररिज्म' के कारण नोएडा में वाहन चैकिंग के दौरान सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हार्ट अटैक से मृत्यु बेहद दुखद घटना है. मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना! भाजपा शासित गुजरात ने इन प्रताड़नाकारी नियमों को नकार दिया है, उप्र सरकार भी उत्पीड़न बंद करे.'' 


4.) सुशील मोदी के बाद अब रामविलास पासवान भी बोले- नीतीश हैं एनडीए का चेहरा और रहेंगे

सुशील मोदी के बाद अब रामविलास पासवान भी बोले- नीतीश हैं एनडीए का चेहरा और रहेंगे

लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने पटना में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि नीतीश कुमार को लेकर एनडीए में कोई विवाद नहीं है. पासवान ने कहा कि BJP के नेताओं से मेरी बातचीत होती रहती है. बिहार में NDA की सरकार है और सरकार रहेगी. 


5.) IAS कन्नन गोपीनाथन के इस्तीफे के पीछे की वजह कश्मीर न होकर कहीं 'दुर्व्यवहार, ड्यूटी नहीं' करने पर मिला नोटिस तो नहीं?

जम्मू-कश्मीर के हालात पर नौकरी छोड़ने वाले IAS  के इस्तीफे के पीछे की वजह 'दुर्व्यवहार, ड्यूटी नहीं करने' पर मिला नोटिस तो नहीं?

अब यह तथ्य सामने आया है कि आईएएस अधिकारी के इस्तीफा देने से पहले उन्हें आठ जुलाई को कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया था, जिसमें केंद्र शासित प्रदेशों दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली ने उनके मामले में गृह मंत्रालय को उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का प्रस्ताव भेजा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Mathura, National Animal Disease Control Program, Plastic Pollution, Chinmayanand, Akhilesh Yadav, Nitish Kumar, Kannan Gopinathan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com