विज्ञापन
36 minutes ago
नई दिल्ली:

दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ तक रैपिड रेल यानी नमो भारत का पूरा 82 किलोमीटर का रूट आज खुल जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली से मेरठ इस नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे, जो अभी दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक चल रही थी. पीएम मोदी मेरठ मेट्रो का भी उद्घाटन करेंगे, जो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 12 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी. पीए मोदी मेरठ पहुंच गए हैं. 120 किलोमीटर की रफ्तार के साथ  मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज स्पीड वाली मेट्रो होगी. पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में एक रैली भी करेंगे.

मेरठ मेट्रो का उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने 8 मार्च 2019 को  रैपिड रेल का शिलान्यास किया था. 20 अक्टूबर 2023 को 17 किमी का प्राथमिक खंड राष्ट्र को समर्पित किया गया. 2024 में विस्तार के बाद 5 जनवरी 2025 को ट्रेन दिल्ली पहुंची. 22 फरवरी को न्यू अशोक नगर से सराय काले खां (5 किमी) और मेरठ साउथ से मोदिपुरम (21 किमी) खंड के उद्घाटन के साथ पूरा कॉरिडोर चालू होने की संभावना है.

Namo Bharat Meerut Metro Live Updates: 

देश में 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो रेल की हो चुकी है शुरुआत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2014 से पहले भारत में मेट्रो का विस्तार बहुत धीमी गति से हो रहा था। कांग्रेस के शासन में देश के सिर्फ 5 शहरों में ही मेट्रो चल पाई जबकि आज भाजपा सरकार में देश के 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है. आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क बन चुका है."

मेरठ के लिए अब दिल्ली दूर नहीं है: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज से 10-11 साल पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी, लोग दिल्ली दूर मानकर थक जाते थे लेकिन आज 12 लेन के एक्सप्रेस हाईवे के साथ दिल्ली से मेरठ जुड़ा है. आज प्रधानमंत्री ने जो नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का जो उपहार दिया है वह अपने आप में इस दूरी को और कम करने का काम कर रहा है..."

Namo Bharat LIVE: पीएम मोदी ने मेट्रो में बच्चों से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो में सफर के दौरान बच्चों से बात की. 

Meerut Metro: पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो में सफर भी किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो में सफर किया.

PM Modi: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो का किया उद्घाटन

PM Modi: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया है. नमो भारत दिल्ली से मेरठ साउथ तक चलेगी. जबकि मेरठ मेट्रो मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक चलेगी.

Meerut Metro: मेरठ मेट्रो का किराया कितना होगा

मेरठ मेट्रो का किराया दिल्ली मेट्रो या नोएडा मेट्रो के आसपास ही होने की संभावना है. न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 40 से 50 रुपये होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम इसकी आधिकारिक घोषणा करेगा.

मेरठ मेट्रो की पूरी डिटेल्स

ये नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में स्वर्णिम अध्याय: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-मेरठ के बीच 'नमो भारत' रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो कॉरिडोर के शुभारंभ को नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का स्वर्णिम अध्याय बताया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ दौरे को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रांतिधरा मेरठ में 'मेरठ मेट्रो' और 'नमो भारत' ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा को गति प्रदान करेंगे. साथ ही आधुनिक कनेक्टिविटी के साक्षी बन रहे जनपद मेरठ को लगभग 12,930 करोड़ रुपए की अलग-अलग विकास और लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात प्रदान करेंगे."

Meerut Mero LIVE: मेरठ मेट्रो 12 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी

मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज रफ्तार वाली मेट्रो सेवा होगी, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ेगी. ये मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच दौड़ेगी. इसकी किराया भी जल्द सामने आएगा.

मेरठ मेट्रो की पूरी खबर पढ़ें.

नमो भारत ट्रेन में प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच

प्रीमियम कोच में यात्रियों के लिए फायर एक्सटिंग्विशर, प्लग-इन और USB चार्जिंग पॉइंट, आरामदायक लग्ज़री सीटें, मैगज़ीन और कोट स्टैंड के साथ-साथ लगेज रखने की सुविधा दी गई है. कोच में डिस्प्ले स्क्रीन लगी है, जो ट्रेन की स्पीड और अगले स्टेशन की जानकारी देती है. इसके अलावा प्रीमियम कोच में रिफ्रेशमेंट के लिए वेंडिंग मशीन की सुविधा भी मौजूद है, हालांकि स्टैंडर्ड कोच में यह व्यवस्था नहीं है.

Meerut Metro LIVE: मेरठ मेट्रो का पूरा रूट जान लीजिए

Meerut Metro LIVE: मेरठ मेट्रो का पूरा रूट जानिए

दिल्ली से राजस्थान तक चलेगी रैपिड रेल, गुरुग्राम, रेवाड़ी से अलवर तक मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड

Delhi Alwar RRTS Transit System: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के बाद अब NCR में नमो भारत ट्रेन के नए रूट पर काम शुरू हो सकता है. ये दिल्ली से गुरुग्राम, रेवाड़ी होते हुए अलवर जिले तक जाएगा. दिल्ली से अलवर तक रैपिड रेल का ये रूट (Delhi-SNB-Alwar RRTS Corridor) करीब 199 किलोमीटर लंबा है, जो दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के दोगुने से भी अधिक है. ये सेमी हाईस्पीड रेल लाइन दिल्ली-गुरुग्राम-धारूहेड़ा-रेवाड़ी- एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बेहरोद) से राजस्थान के अलवर को जोड़ेंगी. ये परियोजना तीन चरणों में पूरी होगी और 4 स्टेशनों की अलग लिंक लाइन भी होगी. इसमें एलिवेटेड, अंडरग्राउंड और भूतल पर स्टेशन होंगे. जबकि धारूहेड़ा और अलवर में डिपो बनेगा.

केंद्र सरकार पूरे भारत में रेल संपर्क के तेजी से विस्तार के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार देश भर में रेल संपर्क के तेजी से विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है. मोदी ने कहा कि वह रविवार को मेरठ में देश की सबसे तेज 'मेरठ मेट्रो' और 'नमो भारत ट्रेन' का उद्घाटन करेंगे. 

उन्होंने कहा, 'इसके बाद मैं दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करूंगा, साथ ही 'नमो भारत रीजनल रेपिट ट्रांजिट सिस्टम' के दूसरे खंड की शुरुआत भी करूंगा. इस अवसर पर मुझे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने का भी मौका मिलेगा. '

मेरठ में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे से एक दिन पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यहां तैयारियों की समीक्षा की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.  मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे शताब्दी नगर स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान सांसद अरुण गोविल भी उनके साथ मौजूद रहे.  मुख्यमंत्री ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधन और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com