विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2019

नाराज प्रेमी को मनाने के लिए महिला ने अपनी बहन का न्यूड वीडियो बनाया और फिर...

अग्रीपाड़ा पुलिस ने 25 वर्षीय महिला को अपनी बहन का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे अपने विवाहित प्रेमी के साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

नाराज प्रेमी को मनाने के लिए महिला ने अपनी बहन का न्यूड वीडियो बनाया और फिर...
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई:

अग्रीपाड़ा पुलिस ने 25 वर्षीय महिला को अपनी बहन का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे अपने विवाहित प्रेमी के साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह मामला बृहस्पतिवार को सामने आया जब भायकला निवासी 20 वर्षीय लड़की ने पुलिस में अपनी बहन तथा उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने अपने विवाहित प्रेमी को कथित तौर पर वीडियोकॉल की और अपनी बहन को नहाते हुए दिखाया. व्यक्ति ने कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट्स ले लिए और उन्हें मोबाइल पर सेव कर लिया. उसने बाद में पीड़ित के रिश्तेदारों के साथ इन फोटो को साझा किया.

CBI जैसी फर्जी ईमेल आईडी बनाकर महिला व्यापारी से की ठगी, तीन गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के बदले में उससे अपनी बहन की कथित तौर पर नग्न तस्वीरें लेने को कहा था. उन्होंने बताया कि प्रेमी ने बदला लेने के लिए ऐसा किया क्योंकि पीड़िता ने नवरात्रि समारोहों के दौरान अपनी बहन के प्रेमी को कथित तौर पर बेइज्जत किया था.

नेवलों के बालों से बने 54 हजार ब्रश बरामद, 43 आरोपी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि आरोपी और उसके प्रेमी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354(सी), धारा 34 और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया और उसके फरार प्रेमी की तलाश जारी है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Woman, Woman Video, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com