विज्ञापन
7 years ago
मुंबई :

मुम्बई और उसके आसपास के इलाकों में लगातार जारी बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. कई इलाकों में पानी भर गया, कई जगहों पर सड़क और रेल यातायात बधित हुआ तो वसई और ठाणे में कई लोग बाढ़ की वजह से घरों में फंसे रहे. लोगों की मदद और बचाव के लिये एनडीआरएफ़ और एयरफोर्स की भी मदद लेनी पड़ी. मुम्बई हो, ठाणे या पालघर, रविवार की सुबह हर जगह बस पानी ही पानी भरा था. कहीं सड़क पर, कहीं सोसायटी और घर में तो कहीं रेल पटरी पर. नतीजा कुछ जगह सड़कों पर यातायात थम गया तो मध्य रेलवे में अम्बरनाथ के आगे और हार्बर लाइन पर सायन के बाद ट्रेन सेवा भी रुक गई. मुम्बई आने वाली लंबी दूरी की गाड़ियों को नासिक के इगतपुरी में ही रोकना पड़ा. हालांकि पश्चिम रेलवे सुबह अपनी रफ्तार से चलती रही. एक तो रात भर झमाझम बारिश हुई ऊपर से दोपहर में हाई टाइड था इसलिए कुर्ला, वकोला, कलीना जैसे इलाकों में बारिश बन्द होने के बाद भी पानी उतरने का नाम नहीं ले रहा था. वकोला में अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस खुद पानी मे कैद हो चुकी थी तो बगल के आनंद नगर में लोगों के घर में पानी घुस गया था. मुम्बई से सटे ठाणे में काशिमीरा, बदलापुर और पालघर में वसई नालासोपारा में तो हाल और बुरा था. एहतियातन कई इलाकों की बिजली काटनी पड़ी और पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ़ की 8 टीमों के साथ एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की मदद लेनी पड़ी.

Mumbai Rain Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Mumbai Rain 2019, Mumbai Rain Update, Rain Forecast In Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com