- मुंबई-हैदराबाद रेल रूट पर पुणे के पास लोनी में नया स्टेशन बनेगा.
- यह स्टेशन पुणे के पास लोनी में नेशनल हाईवे-65 के ठीक ऊपर बनाया जाएगा.
- जिससे यह बुलेट ट्रेन नेशनल हाईवे ठीक ऊपर से गुजरेगी.
मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना में 10 रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इस परियोजना को लेकर नया अपडेट आया है. जिसमें एक प्रमुख रेलवे स्टेशन पुणे के पास लोनी में नेशनल हाईवे-65 के ठीक ऊपर बनाया जाएगा. यानि बुलेट ट्रेन अब हाईवे के ठीक ऊपर से गुजरेगी. इस परियोजना से 14 घंटे का सफर महज 2 घंटे 55 मिनट में पूरा हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद 2 बड़े राज्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच की दूरी मिनटों में सिमट जाएगी. इस प्रोजेक्ट में नवी मुंबई, बारामती, सोलापुर जैसे 10 बड़े शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी.
पुणे में बनेगा नया स्टेशन
मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) प्रोजेक्ट को लेकर नया अपडेट आया है. जिसमें मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का एक स्टेशन पुणे के लोनी के पास NH65 के ठीक ऊपर होगा. इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से ट्रेन एक तरह के हाईवे के ठीक ऊपर से निकलेगी. इसके अलावा आने वाला हडपसर-यवत एलिवेटेड कॉरिडोर और मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट लोनी में एक-दूसरे को क्रॉस करेंगे.
𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢-𝐏𝐮𝐧𝐞-𝐇𝐲𝐝𝐞𝐫𝐚𝐛𝐚𝐝 𝐇𝐢𝐠𝐡 𝐒𝐩𝐞𝐞𝐝 𝐑𝐚𝐢𝐥 (𝐁𝐮𝐥𝐥𝐞𝐭 𝐓𝐫𝐚𝐢𝐧) 𝐩𝐫𝐨𝐣𝐞𝐜𝐭 𝐮𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞.
— Infra News India (INI) (@TheINIofficial) July 23, 2026
▪️The upcoming Mumbai-Pune-Hyderabad High Speed Rail Corridor will have a station right above NH65 near Loni, Pune.
▪️The upcoming Hadapsar-Yavat… pic.twitter.com/Owc8nlqE9U
10 शहर होंगे कवर
- नवी मुंबई
- लोन वला
- पिंपरी-चिंचवड़
- पुणे (लोनी)
- बारामती
- पंढरपुर
- सोलापुर
- कलबुर्गी
- विकाराबाद
- हैदराबाद

मुंबई से हैदराबाद 3 घंटे में पहुंचेंगे
मुंबई से हैदराबाद के ट्रेन सफर में फिलहाल 12 से 14 घंटे का समय लगता है. इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के चालू होने के बाद यह दूरी सिमटकर महज 2 घंटे 55 मिनट रह जाएगी. इस कॉरिडोर पर ट्रेनें 300 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार से दौड़ेंगी, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं