विज्ञापन

VIDEO: रामनवमी पर 5 किमी लंबा ट्रैफिक जाम, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रेंगती दिखी गाड़ियां, फंसे सैकड़ों यात्री

Traffic Jam on Ramnavami: मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम लगा है. रामनवमी और चैत्र नवरात्रि की छुट्टी के कारण कारों, ट्रकों का लंबा रेला दिखाई पड़ रहा है.

VIDEO: रामनवमी पर 5 किमी लंबा ट्रैफिक जाम, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रेंगती दिखी गाड़ियां, फंसे सैकड़ों यात्री
Mumbai Pune Expressway Traffic Jam on Ramnavami: मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर जाम
मुंबई:

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे एक बार फिर भारी ट्रैफिक से हांफ रहा है. चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की छुट्टी के दिन एक्सप्रेसवे पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. सरकारी छुट्टी होने के कारण वाहनों का भारी दबाव हाईवे पर दिखा. ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस 10-10 मिनट का ब्लॉक लेकर वाहनों को आगे जाने की इजाजत दे रही है. एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं और घंटों इंतजार करने के कारण यात्री काफी परेशान दिखाई पड़े. 

एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लंबे काफिले का वीडियो भी सामने आया है, इसमें कारें, लॉरी, ट्रक, दूध की गाड़ियां और टैंकर भी शामिल हैं. जबकि दूसरी ओर पुणे जाने की ओर रास्ता खाली दिख रहा है. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का भारी दबाव रहता है, खासकर वीकेंड में यहां दिक्कतें सामने आ जाती है. इस ट्रैफिक जाम में तमाम ऐसे परिवार थे, जो सरकारी छुट्टी के कारण रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे, लेकिन जाम में फंस गए. 

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पिछले माह 5 फरवरी को लंबा ट्रैफिक जाम लगा था, जो 32 घंटे तक चला था. पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हजारों लोग जाम में फंसे थे. अडोसी सुरंग के पास ज्वलनशील पदार्थ लेकर जा रहा टैंकर पलटने के बाद वहां ये स्थिति पैदा हुई थी. पुलिसकर्मियों के भी ये जाम खुलवाने में हाथ-पांव फूल गए थे.

ट्रैफिक जाम में अक्सर कारों के साथ भारी वाहनों के फंसे होने के कारण उन्हें आगे निकालने में ज्यादा परेशानी सामने आती है. गुरुवार को लगे जाम में भारी ट्रैक, कंटेनर आदि भी हैं, जिस कारण वाहन तेजी से नहीं निकल पा रहे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com