विज्ञापन
2 months ago

मॉनसून की बारिश मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कहर बन गई है. भारी बारिश की वजह से कोल्हापुर की हिरण्यकेशी नदी का पुल धंस गया. पुणे में सीवेज के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 2 साल के बच्चे की मौत हो गई. बीएमसी ने आज मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सोनम रघुवंशी की जमानत मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. यूपी के सीएम  योगी आदित्यनाथ आज मैंगो फेस्टिवल की शुरुआत करेंगे. केतन मर्डर के केस में सिया-चेतन की रिमांड आज पूरी हो रही है. दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब जमीन घोटाले तक पहुंच गई है. अनिल मिश्रा और गोपाल राव को एसआईटी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं के नाम एक विशेष पत्र जारी कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं. ईरान में खामेनेयी के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत से  श्री श्री के प्रतिनिधि तेहरान पहुंचे. 

ये भी पढ़ें-राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सपा, कांग्रेस मुखर, पर मायावती की बसपा ने क्यों ओढ़ी चुप्पी? इनसाइड स्टोरी

ये भी पढ़ें-मुंबई मेनहोल में मौत: 4 सस्पेंड अधिकारियों की सैलरी और जिम्मेदारी Vs मृतक की सैलरी और जिम्मेदारी

LIVE UPDATES...

Rain Live: गुजरात में हुई प्री-मॉनसून समीक्षा बैठक

गुजरात में मॉनसून की संभावित स्थिति से निपटने के लिए गांधीनगर में केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न एजेंसियों और विभागों की एक उच्च-स्तरीय प्री-मॉनसून समीक्षा बैठक हुई

भरत तिवारी मौत: जो चिराग करेंगे वहीं हम भी करें क्या? जीतन राम मांझी बोले- पुलिस की कार्रवाई सही

भोजपुर में पुलिस कार्रवाई के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के भोजपुर जाकर पीड़ित परिवार से मिलने के सवाल पर कहा कि चिराग जो करेंगे, क्या वही हम भी करेंगे? हमारा दृष्टिकोण बिल्कुल स्पष्ट है. पुलिस ने जो कार्रवाई की है, वह सही है. अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तो पुलिसकर्मी ही मारे जाते. उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए जा चुके हैं, इसलिए इस समय किसी भी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

Rain Live: गुजरात में मॉनसून की तैयारी, NDRF और SDRF की टीमें तैनात

मॉनसून के मौसम में आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों के लिए गुजरात के भावनगर में NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीमें तैनात की गई हैं. ये टीमें बाढ़, तूफ़ान या भारी बारिश जैसी स्थितियों में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने और बचाव कार्य करने के लिए तैयार हैं.

पश्चिम बंगाल के नए विधायकों को ओम बिरला की सीख

पश्चिम बंगाल विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आज से आयोजित दो दिवसीय Orientation Programme के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि पश्चिम बंगाल के महापुरुषों ने अध्यात्म, धर्म, संस्कृति के साथ समाज सुधार और आजादी की लड़ाई में भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि बंगाल ने वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता आंदोलन को स्वर देने का काम किया. लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रत्येक विधायक अपने क्षेत्र के साथ ही राज्य की सामूहिक आकांक्षा के प्रतिनिधि हैं. नवनिर्वाचित विधायक पुराने व अनुभवी सदस्यों के अनुभव से सीखें, पुरानी कार्यवाहियों का अध्ययन करें. नवनिर्वाचित विधायकों में सीखने - समझने की ललक हो, नवाचार की चाह हो. एआई तकनीक और डिजिटलाइजेशन के समय में विधायी सदस्य अपने आप को अपडेट रखें. नवनिर्वाचित सदस्य अधिक से अधिक समय तक सदन में बैठें, अन्य विधायकों के वक्तव्यों को सुनें. पश्चिम बंगाल की विरासत, आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक पुनर्जागरण की धरोहर को फिर से समृद्ध बनाना है. बिरला ने कहा कि लोकतांत्रिक संवाद के साथ लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए विकसित भारत बनाएं. बंगाल की आम जनता की आशाएँ पूरी करते हुए अंतिम व्यक्ति के जीवन को बदलना लक्ष्य हो. उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित बंगाल आवश्यक. लोकसभा स्पीकर ने कहा कि सहमति-असहमति हो सकती है, मगर लोकतंत्र की परंपरा, श्रेष्ठ संवाद अक्षुण्ण रहना चाहिए. 

Rain Live: मुंबई में बारिश से जनजीवन प्रभावित, बांद्रा स्टेशन पर पानी भरा

मुंबई में जोरदार बारिश का दौर जारी है. बांद्रा स्टेशन पर जलभराव हो गया है और लोकल ट्रेनें लेट चल रही हैं. मुंबई के बांद्रा इलाके समेत कई उपनगरों में जोरदार बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश के कारण बांद्रा रेलवे स्टेशन पर पानी भरना शुरू हो गया है. भारी बारिश का असर मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों पर भी पड़ा है. ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं.

सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने से SC का इनकार

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया.

कर्नाटक में अंडरग्राउंड ड्रेनेज बनाने के काम के दौरान मिट्टी धंसने से एक मज़दूर की मौत

कर्नाटक में बुधवार को हुब्बल्ली में अंडरग्राउंड ड्रेनेज बनाने के प्रोजेक्ट के दौरान मिट्टी का ढेर धंसने से 41 साल के एक कंस्ट्रक्शन वर्कर की मौत हो गई. मरने वाले की पहचान अन्नगेरी तालुक के हल्लिकेरी गांव के रहने वाले मल्लप्पा जोगिन के तौर पर हुई है. यह हादसा तब हुआ जब मल्लप्पा अंडरग्राउंड ड्रेनेज को स्टॉर्मवॉटर ड्रेन से जोड़ने के काम के तहत मिट्टी हटाने के लिए एक गड्ढे में उतरे थे. हाल की बारिश की वजह से मिट्टी ढीली हो गई थी और अचानक धंस गई, जिससे वह उसके नीचे दब गए. बचाव दल और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और उनका शव बाहर निकाला।

Rain Live: मुंबई मेनहोल मामले में 4 अधिकारी सस्पेंड

मुंबई के साकीनाका इलाके के एक खुले मेनहोल (गटर) में गिरने के कारण 55 साल के मजदूर अफजल शेख की मौत हो गई. इस मामले में BMC ने 4 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. 

Ram Mandir Donation Scam Live: अविनाश शुक्ला को प्रतापगढ़ ले जा रही पुलिस

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अविनाश शुक्ला को लेकर पुलिस की टीम प्रतापगढ़ के लिए निकल गई है.

तेलंगाना में DSP के घर रेड, 200 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो ने हैदराबाद में पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज के DSP संकीरेड्डी भीम रेड्डी के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा किया है.

Rain Live: पुणे में पानी से भरे सीवेज के गड्ढे में डूबने से 2 साल के बच्चे की मौत

पुणे में भारी बारिश की वजह से पानी से भरे सीवेज के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 2 साल के बच्चे की मौत हो गई. 

Maharashtra Rain Live: कोल्हापुर में भारी बारिश से धंसा हिरण्यकेशी नदी का पुल

कोल्हापुर में भारी बारिश के कारण हिरण्यकेशी नदी का पुल धंस गया. जिसकी वजह से गडहिंग्लज-चंदगड यातायात पूरी तरह ठप हो गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Amarnath Yatra, PM Modi, Ayodhya Ram Mandir Donation Scam, Mumbai Rain, Monsoon Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com