मुंबई:
मुंबई में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ एक मॉडल ने रेप का केस दर्ज करवाया है।
इस अधिकारी का नाम सुनील पारसकर बताया जा रहा है। घटना के समय वह जब वह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हुआ करता था।
वर्तमान में वह डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं। मॉडल का आरोप है कि अधिकारी ने कई पर मॉडल का यौन उत्पीड़न किया और एक बार तो एक होटल में भी उसने घटना को अंजमा दिया।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले में धीमी गति से आगे बढ़ रही है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं