विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2013

मुंबई गैंगरेप : तस्वीर खींचने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल की तलाश

मुंबई गैंगरेप : तस्वीर खींचने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल की तलाश
फाइल चित्र : मुंबई गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
महिला फोटो पत्रकार से बर्बर सामूहिक बलात्कार की घटना के तीन दिन बाद मुंबई पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब वह उस मोबाइल फोन की तलाश में जुटी हुई है, जिसका इस्तेमाल इस अपराध की तस्वीरें खींचने के लिए किया गया था।
मुंबई: मुंबई में महिला फोटो पत्रकार से बर्बर सामूहिक बलात्कार की घटना के तीन दिन बाद मुंबई पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब वह उस मोबाइल फोन की तलाश में जुटी हुई है, जिसका इस्तेमाल इस अपराध की तस्वीरें खींचने के लिए किया गया था।

सामूहिक बलात्कार की इस वारदात ने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया है। मध्य मुंबई के अग्रिपाड़ा का रहने वाला मोहम्मद कासिम हाफिज शेख उर्फ कासिम बंगाली को तड़के सवा चार बजे मुंबई सेंट्रल से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके सहयोगी सिराज रहमान खान (24) को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 30 अगस्त तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है।

अपराध शाखा के अधिकारियों ने अन्य आरोपी सलीम अंसारी को आज दिल्ली से गिरफ्तार किया। उसे मुंबई ले जाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि रिमांड में लेने के लिए सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई गैंगरेप, महिला पत्रकार से सामूहिक बलात्कार, शक्ति मिल्स, महालक्ष्मी, लोअर परेल, Mumbai Gangrape, Woman Journalist Gangraped, Photojournalist Gang-raped, Lower Parel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com