1983 बैच के पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है.(फाइल फोटो)
मुंबई:
मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को फिर से सेवा में बहाल कर दिया गया है हालांकि अभी उनकी पोस्टिंग नही दिखाई गई है. महाराष्ट्र पुलिस के आईजी एस्टेब्लिशमेंट राजकुमार व्हटकर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गृह विभाग से इस आशय का पत्र आया है जिस पर अमल किया जाएगा. 1983 बैच के पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है. शर्मा के नाम पर 100 से ज्यादा एनकाउंटर दर्ज हैं. बताया जाता है कि बॉलीवुड में फ़िल्म " अब तक 56" प्रदीप शर्मा पर ही बनी थी.
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को साल 2006 को लखन भैया फर्जी मुठभेड़ मामले में गिरफ़्तार किया गया था. हालांकि बाद में सत्र न्यायालय से बरी हो गए जबकि मामले में गिरफ्तार सीनियर पीआई प्रदीप सूर्यवंशी सहित 13 पुलिस वाले और 8 दूसरे दोषी साबित हुए थे. गिरफ्तारी के बाद प्रदीप शर्मा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. न्यायालय से बरी होने के बाद शर्मा ने मैट में बर्खास्तगी को चुनौती दी थी. जिसका फैसला उनके पक्ष में आया.
90 के दशक में मुंबई में जब अंडरवर्ल्ड अपने चरम पर था. तब पुलिस ने बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराने का सिलसिला शुरू किया था. हालांकि बाद में एनकाउंटर में शामिल पुलिस वालों पर गैंगवालों से मिलकर सुपारी किलिंग का आरोप लगने लगा था. साल 2006 में लखन भैया एनकाउंटर को भी सुपारी किलिंग के तौर पर देखा जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mumbai Encounter Specialist, Pradip Sharma, Mumbai Police, Ab Tak Chappan