विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2013

मुंबई : पीला पाउडर पड़ने के बाद चली ट्रेन से गिरी आठ यात्री

मुंबई: मुंबई में लोकल ट्रेन से आठ मुसाफिर गिर गए जिनमें से एक की मौत हो गई है। सायन और कुर्ला के बीच ये लोग पीले रंग के पाउडर छिड़के जाने से नीचे गिर गए। आठ में से एक की मौत हो गई जबकि बाकी 7 घायल हुए हैं।

पीड़ित दादर से थाणे जाने वाली लोकल में सवार थे। ये घटना सोमवार की शाम करीब 8 बजे की है। पीला पाउडर छिड़के जाने के बाद उन्हें बेचैनी होने लगी थी।

रेलवे पुलिस ने पाउडर और पीड़ितों के कपड़ों का सैंपल लिया है। घायलों को भाभा और साइन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, लोकल ट्रेन, पीला पाउडर, Mumbai, Yellow Powder Spray, Local Train