लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर मुंबई (Maharashtra NDA Seat Sharing) में उत्तर पश्चिम सीट का पेंच अब भी फंसा हुआ है. शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे पार्टी ने बातचीत के बीच में ही वहां से अमोल कीर्तिकर को अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है. नतीजा मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने नाराज होकर अपने नेतृत्व को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया था. संजय निरुपम ने कहा था कि अगर एक हफ्ते में कांग्रेस नेतृत्व कोई फैसला नहीं लेता है तो वो अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र होंगे. एक हफ्ता कल पूरा हुआ, लेकिन निरुपम ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है. खबर है कि वो कल इस पर फैसला ले सकते हैं.
महायुति में उत्तर पश्चिम सीट एकनाथ शिंदे शिवसेना के पास है
खबर ये भी है कि संजय निरूपम (Sanjay Nirupam) शिवसेना एकनाथ शिंदे पार्टी में जा सकते हैं, क्योंकि महायुति में उत्तर पश्चिम सीट एकनाथ शिंदे शिवसेना के पास है और निरुपम को उम्मीद है कि उन्हें वहां टिकट मिल सकता है, लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना इस सीट से किसी मराठी चेहरे को लोकसभा का उम्मीदवार बनाना चाहती है, जिनमें एक नाम उद्धव गुट से शिंदे कैंप में आए विधायक रविन्द्र वायकर का भी है. साथ ही अभिनेता शरद पोंक्षे और सचिन खेडेकर के नाम की भी चर्चा चल रही है.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ऐसे में अब संजय निरुपम का क्या होगा?
शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट का कहना है कि उत्तर पश्चिम सीट पर गोविंदा के लड़ने से इनकार कर दिया. इसलिए संजय निरुपम इस सीट से लड़ सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने संजय निरुपम के घर वापसी के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि संजय निरुपम पुराने शिवसैनिक हैं. अगर वे हमारे साथ आते हैं तो उनकी घर वापसी होगी और वह उत्तर पश्चिम सीट से हमारे उम्मीदवार हो सकते हैं. वहीं कल्याण में एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा पर शिरसाट ने कहा कि उनके नाम को लेकर कोई विवाद नहीं है. समय आने पर नाम का ऐलान किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं