विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2020

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे पर बोले NCP प्रमुख शरद पवार- MP में ऐसा संकट नहीं होता, अगर राजा साहेब...

ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए. सिंधिया ने एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ दी थी.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे पर बोले NCP प्रमुख शरद पवार- MP में ऐसा संकट नहीं होता, अगर राजा साहेब...
एनसीपी प्रमुख शरद पवार. (फाइल फोटो)
  • राकांपा प्रमुख शरद पवार का एमपी राजनीति को लेकर बयान
  • विधायकों की बगावत के चलते गिरने के कगार पर
  • पवार ने कहा कि यदि सिंधिया से बातचीत शुरू की गई होती तो
मुम्बई:

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की क्षमताओं पर पूरा विश्वास है जिनकी 14 महीने पुरानी सरकार वरिष्ठ पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके प्रति निष्ठा रखने वाले विधायकों की बगावत के चलते गिरने के कगार पर पहुंच गई है. पूर्व कांग्रेसी पवार ने कहा कि यदि सिंधिया से बातचीत शुरू की गई होती तो पास के राज्य में वर्तमान स्थिति उत्पन्न नहीं होती. सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए. सिंधिया ने एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ दी थी. पवार ने मीडिया से कहा, ‘लोग मानते हैं कि कमलनाथ चमत्कार कर सकते हैं. यह अगले एक या दो दिनों में पता चल जाएगा कि क्या यह वास्तव में होगा. मुझे मध्य प्रदेश विधानसभा की संरचना के बारे में पता नहीं है.'

उन्होंने कहा,‘लेकिन यदि ‘राजा साहेब' (सिंधिया) के साथ एक संवाद होता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती. वह 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी हार के बाद चाहते थे कि उन्हें नयी जिम्मेदारी दी जाए. यद्यपि यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है और यह आसान नहीं है.' यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस की गलती थी, पवार ने कोई सीधा उत्तर नहीं दिया. उन्होंने कहा, ‘मुझे कांग्रेस की गलती के बारे में नहीं पता. यद्यपि यह महसूस किया गया कि एक अच्छे व्यक्ति को मौका दिया जाना चाहिए था.'

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर राहुल गांधी बोले- वह कांग्रेस में एकमात्र ऐसे शख्स हैं जो मेरे घर में...

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस आलोचना को खारिज कर दिया कि कांग्रेस में मजबूत नेतृत्व की कमी है. उन्होंने कहा,‘कांग्रेस में एक नेतृत्व है और वह सक्षम है.' राकांपा प्रमुख पवार ने महाराष्ट्र में मध्य प्रदेश जैसी राजनीतिक स्थिति होने से इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार अच्छा काम कर रही है और सही रास्ते पर है. इसमें कोई संदेह नहीं कि महा विकास अघाड़ी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.'

कांग्रेस में अंतर्कलह उभरी, वरिष्ठ नेता ने कहा- पार्टी लीडरशिप के लिए खतरे की घंटी

उन्होंने कहा कि इस तथ्य से कि मीडिया के पास उसके (महा विकास अघाड़ी सरकार) खिलाफ कुछ लिखने की सामग्री नहीं है, पता चलता है कि सब कुछ ठीक है. पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की प्रशंसा की. पवार की पार्टी राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना नीत सरकार के घटक दलों में से एक है. उन्होंने कहा, ‘वह अच्छा (काम) कर रहे हैं और सभी को साथ लेकर चल रहे हैं.' इन अटकलों पर कि कमलनाथ सरकार के आसन्न पतन के बाद महा विकास अघाड़ी सरकार के दिन गिने चुने बचे हैं, पवार ने कहा, ‘शिमगा (होली) का त्योहार अभी हाल में बीता है और विपक्ष के लिए अब कोई अन्य मुहूर्त नहीं बचा है.'

वीडियो: खबरों की खबर: कैसे टूटा ज्योतिरादित्य सिंधिया का सब्र ?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jyotiraditya Scindia, Sharad Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com