विज्ञापन

साल 2014 से अब तक 650 नए कॉलेज खोले, मेडिकल सीटें दोगुनी की गई: PM

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कॉलेजों की संख्या पर बात की. उन्होंने बताया कि साल 2014 से लेकर अब तक देश में 650 नए कॉलेज खोले गए हैं.

साल 2014 से अब तक 650 नए कॉलेज खोले, मेडिकल सीटें दोगुनी की गई: PM
साल 2014 से पहले 350 से भी कम विश्वविद्यालय थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि देश में पिछले दशक में 650 नए विश्वविद्यालय जुड़े हैं और 2014 के बाद से मेडिकल सीटों की संख्या दोगुनी से अधिक की गई है. पीएम ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए ये बात कही. पीएम ने कहा, "सरकार दशकों बाद एक नई शिक्षा नीति लेकर आई है. 35 साल तक कोई शिक्षा नीति नहीं थी. हम एक नई शिक्षा नीति लेकर आए". पीएम मोदी ने कहा, "मैं आपको 2004 से 2014 तक का डेटा देना चाहता हूं. तब 350 से भी कम विश्वविद्यालय थे. आज हमारे पास 650 नए विश्वविद्यालय हैं. हम लगभग 1,000 के करीब पहुंच रहे हैं."

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है ताकि युवा तकनीक और नवाचार की तरफ आकर्षित हों. उन्होंने कहा, "हमने हाल ही में एआई समिट आयोजित किया. मैं आज घोषणा करना चाहता हूं कि हमने संकल्प लिया है कि आने वाले एक साल में हम 1 करोड़ युवाओं को एआई स्किल्स की ट्रेनिंग देने का काम करेंगे. ताकि हमारे देश के युवा एआई के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखें."

850 मेडिकल सीटें उपलब्ध

देश में बढ़ाई गई मेडिकल सीटों पर पीएम ने कहा,  "2014 से पहले सिर्फ 400 मेडिकल सीटें थीं. आज लगभग 850 मेडिकल सीटें उपलब्ध हैं. भारत विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए एक आकर्षक जगह के तौर पर उभर रहा है. अब विदेशी विश्वविद्यालय भी भारत आ रहे हैं. ऐसे इंतजाम भी किए गए हैं ताकि हमारे युवा भारत में ही विदेशी डिग्रियां हासिल कर सकें."

पीएम मोदी ने कहा, "कोचिंग क्लास मिडिल-क्लास फैमिली के लिए बोझ बन गई है. सरकार लोगों को कोचिंग पर खर्च होने वाले हजारों करोड़ रुपये बचाने में मदद करना चाहती है. सरकार ऑनलाइन फ्री कोचिंग शुरू करने वाली है.

ये भी पढ़ें- एआई ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट...पीएम मोदी के भाषण में छाया रहा GenZ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Independace Day Speech, PM Modi News, Universities In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com