विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2011

मोदी ने कहा, गुजरात में दखल दे रहा है केंद्र

नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज्यपाल के जरिए सरकार चला रही है और उन्हें बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है।
अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि वह पिछले 20 सालों में गुजरात के लोगों का दिल जीतने में असफल रही है इसलिए अब वह दूसरे दरवाजे से राज्य में शासन करने का षडयंत्र रच रही है। अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके में आयोजित एक महारैली को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ अन्याय हो रहा है। राज्य सरकार को अस्थिर करने और राज्यपाल के मार्फत सरकार चलाने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है। मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा, "यह एक महारैली है। यह केंद्र सरकार के षडयंत्रों के खिलाफ है। लोकायुक्त की नियुक्ति कर राज्यपाल ने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।" कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, "आप लोगों के दिलों में जगह नहीं बना पा रहे हो क्योंकि आपके पास षडयंत्र के सिवा कोई काम बचा नहीं है। यह लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा के लिए है, मर्यादाओं के पालन के लिए है।" उन्होंने कहा, "क्या आप कल्पना कर सकते हो एक राज्य में दो सरकारें चले। लेकिन गुजरात में ऐसा ही हो रहा है। कांग्रेस के मित्र राज्यपाल के माध्यम से ऐसा करने के षडयंत्र रच रहे हैं। राज्यपाल का जिलों का दौरा करा रहे हैं, अफसरों की बैठक बुला रहे हैं और सीधे-सीधे उन्हें आदेश दे रहे हैं। राज्य में समानांतर सरकार चलाने का षडयंत्र रचा जा रहा है।" मोदी ने कहा, "लाखों प्रयासों के बावजूद कांग्रेस सत्ता में नहीं आ सकी है। पिछले 20 सालों में वह गुजरात के लोगों का दिल जितने में असफल रही है।" उन्होंने कहा, "356 लगा नहीं पाए, भांति-भांति के षडयंत्र करके हमें बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कर नहीं पाए। जनता के दिलों को जीत नहीं पाए।" उल्लेखनीय है कि मोदी ने हाल ही में सद्भवना मिशन के तहत तीन दिनों का उपवास किया था।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नरेंद्र मोदी, गुजरात, महारैली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com