विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2026

सेवा तीर्थ में मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, जानिए हर मीटिंग में मंत्रियों को क्यों बतानी होती है गुड न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट की इन साप्ताहिक बैठकों में केवल बैठक के एजेंडे पर ही चर्चा नहीं करते. बल्कि वे सप्ताह भर के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर भी कैबिनेट साथियों से विचार-विमर्श करते हैं. उनसे फीडबैक लिया जाता है और साथ ही सुझाव भी मांगे जाते हैं. साथ ही, प्रधानमंत्री की यह भी अपेक्षा होती है कि हर मंत्री कोई गुड न्यूज सभी के साथ साझा करें. 

सेवा तीर्थ में मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, जानिए हर मीटिंग में मंत्रियों को क्यों बतानी होती है गुड न्यूज
मोदी कैबिनेट की आज सेवा तीर्थ में पहली बैठक होगी.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ के नए प्रधानमंत्री कार्यालय में पहली केंद्रीय कैबिनेट बैठक बुलाई है.
  • कैबिनेट बैठकों में सिर्फ एजेंडा चर्चा नहीं, बल्कि सप्ताह भर की घटनाओं और सुझावों पर भी विमर्श होता है.
  • मंत्रियों से अपेक्षा होती है कि वे अपने मंत्रालय या व्यक्तिगत जीवन की सकारात्मक खबरें साझा करें.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कार्यालय 'सेवा तीर्थ' में केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे बुलाई गई है. नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में यह पहली बार होगी. 13 फरवरी को साउथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय इमारत में आखिरी बार बैठक हुई थी. उसी दिन प्रधानमंत्री कार्यालय नए भवन सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो गया था. सूत्रों के अनुसार साउथ ब्लॉक भवन में हुई आखिरी कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भवन से जुड़ी कई पुरानी बातों को याद किया. उन्होंने मंत्रियों को जानकारी दी कि कैसे स्वतंत्रता के बाद पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पहली चार कैबिनेट बैठकें राष्ट्रपति भवन में हुईं थीं. उन्होंने साउथ ब्लॉक में आजादी के बाद से किए गए कई ऐतिहासिक फैसलों को भी याद किया. उन्होंने मंत्रियों को यह भी बताया कि कैसे देश के चार बड़े युद्धों को लेकर साउथ ब्ल़ॉक के वॉर रूम में ही रणनीति बनाई गईं थीं.

बैठक में सिर्फ एजेंडे पर ही चर्चा नहीं, बतानी होती है कोई गुड न्यूज

सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट की इन साप्ताहिक बैठकों में केवल बैठक के एजेंडे पर ही चर्चा नहीं करते. बल्कि वे सप्ताह भर के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर भी कैबिनेट साथियों से विचार-विमर्श करते हैं. उनसे फीडबैक लिया जाता है और साथ ही सुझाव भी मांगे जाते हैं. साथ ही, प्रधानमंत्री की यह भी अपेक्षा होती है कि हर मंत्री कोई गुड न्यूज सभी के साथ साझा करें. 

Latest and Breaking News on NDTV

मंत्रालय की उपलब्धि या फिर व्यक्तिगत गुड न्यूज देने की परंपरा

सूत्रों के अनुसार मंत्री यह गुड न्यूज अपने मंत्रालय की उपलब्धियों के बारे में दे सकते हैं. या फिर यह गुड न्यूज व्यक्तिगत भी हो सकती है. कई ऐसी प्रेरक घटनाएं जो अन्य मंत्रियों के लिए प्रेरणादायी हो सकती हैं, उनका उल्लेख भी गुड न्यूज के रूप में किया जाता है. उदाहरण के तौर पर एक वरिष्ठ मंत्री ने गुड न्यूज के रूप में बताया था कि कैसे उन्होंने घाटे में चल रहे एक सरकारी उपक्रम का कुछ ही महीनों में कायाकल्प कर उसे सौ करोड़ रुपए के फायदे में ला दिया.

राम मोहन नायडू ने दी थी पिता होने की जानकारी

अगर व्यक्तिगत गुड न्यूज के बारे में बात करें तो ऐसा ही एक वाकया पिछले साल हुआ था जब नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने प्रधानमंत्री और अपने अन्य कैबिनेट सहयोगियों को जानकारी दी थी कि वे पिता बने हैं और उन्हें बेटा हुआ है. इसके बाद प्रधानमंत्री समेत सभी मंत्रियों ने उन्हें बधाई दी थी.

कुछ मंत्री गुड न्यूज के रूप में जानकारी देते हैं कि कैसे उन्हें मंत्रालय के कुछ फैसलों से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है. बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, रेलवे, शिक्षा, आईटी आदि मंत्रालयों से ऐसे कई बड़े समाचार होते हैं जिन्हें अक्सर कैबिनेट की बैठकों में गुड न्यूज के रूप में साझा किया जाता है.
 

सूत्रों के अनुसार PM की यह पहल कैबिनेट साथियों को आम लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय करने और मंत्रालयों में नए मानदंड बनाने के लिए प्रेरित करती है. सामान्यत कैबिनेट के एजेंडे पर चर्चा के बाद अनौपचारिक चर्चा के दौर में गुड न्यूज का जिक्र किया जाता है.

सेवा तीर्थ में अब कैबिनेट सचिवालय भी शिफ़्ट हो गया है जो अब तक राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित था. इससे काम करने में अब अधिक सुविधा होगी. सेवा तीर्थ के पास ही प्रधानमंत्री आवास भी बन रहा है. इसके बनने के बाद नया संसद भवन, नया प्रधानमंत्री कार्यालय और आवास तथा सभी मंत्रालय एक से दो किलोमीटर के दायरे में ही आ जाएंगे. इससे वीवीआईपी मूवमेंट के कारण बार-बार ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिल सकेगी. 

यह भी पढ़ें - 7 RCR हुआ लोक कल्याण मार्ग, PMO बना सेवा तीर्थ... PM मोदी खुद रखते हैं ये नाम, आज इन नए नामों की वजह भी बताई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modi Cabinet, Modi Cabinet Meeting, Modi Cabinet Meeting Today, Modi Cabinet Meeting Decision, Seva Tirtha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com