बंगाल की खाड़ी 'मोका' तूफान (Mocha Cyclone) तेज हो गया है. IMD ने अलर्ट जारी किया है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और आंध्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं ओडिशा के 18 जिलों में भी चक्रवाती तूफ़ान को लेकर चेतावनी जारी की गई है. दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चक्रवात में बदलने और इस सप्ताह के अंत में बांग्लादेश-म्यांमा तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ने के आसार हैं. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने न्यूज एजेंसी भाषा से कहा कि यह चक्रवात शुरू में 11 मई तक उत्तर-उत्तर पश्चिम से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर तथा उसके बाद फिर उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि मौसम के प्रभाव के कारण अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहों में मंगलवार को भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने कहा कि मछुआरों और जहाज तथा नौका संचालकों को सलाह दी जाती है कि वे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में और दक्षिण-पूर्व और आसपास के मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाएं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
IMD, Mocha Cyclone, Heavy Rain, Weather Report